सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली को ICC Hall of Fame में शामिल किए जाने पर किया रिएक्ट, 'दादा' का जवाब जीत लेगा दिल

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ हेम में शामिल किए जाने पर बधाई दी है. सचिन के मैसेज पर गांगुली ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया है.

Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly (PIC Credit - X)
1 / 7
Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly (PIC Credit - X)

Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बुधवार, 8 जुलाई को उनके 54वें जन्मदिन पर एक बेहद खास तोहफा मिला. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गांगुली को क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ICC Hall of Fame में शामिल किया. इसके साथ ही गांगुली यह सम्मान पाने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर बन गए. उनकी इस उपलब्धि पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है, जिसपर गांगुली ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया है.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज

सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज2 / 7

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, "14 साल की उम्र से हम एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए अब ज्यादा सरप्राइज नहीं बचा है. यह भी उनमें से एक नहीं था. बधाई हो सौरव, आपको ICC Hall of Fame में देखकर बेहद खुशी हुई."

विज्ञापन

गांगुली ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

गांगुली ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब3 / 7

सचिन की इस पोस्ट का जवाब देते हुए गांगुली ने लिखा, "धन्यवाद चैंपियन. आपके साथ इस लिस्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा जॉब सैटिस्फैक्शन है."

युवराज सिंह ने भी दी बधाई

युवराज सिंह ने भी दी बधाई4 / 7

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी गांगुली को बधाई दी है. युवराज ने एक्स पर लिखा, "दादा, ICC Hall of Fame में शामिल होने पर आपको ढेरों बधाई. यह सम्मान आपको पूरी तरह से मिलना चाहिए था. आपने सिर्फ एक टीम नहीं बनाई, बल्कि क्रिकेटरों की पूरी पीढ़ी के अंदर आत्मविश्वास जगाया. आपकी कप्तानी में खेलने और जीवनभर याद रहने वाली यादें बनाने का मौका मिला, इसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा."

विज्ञापन

गांगुली ने ICC और जय शाह का जताया आभार

गांगुली ने ICC और जय शाह का जताया आभार5 / 7

ICC Hall of Fame में शामिल किए जाने के बाद सौरव गांगुली ने ICC और इसके चेयरमैन जय शाह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुझे Hall of Fame में शामिल करने के लिए ICC और चेयरमैन जय शाह का धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ इस सूची का हिस्सा बनना गर्व की बात है."

ICC Hall of Fame में शामिल होने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर

ICC Hall of Fame में शामिल होने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर6 / 7

सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर और 10वें भारतीय मेंस क्रिकेट बन गए हैं. गांगुली से पहले ICC Hall of Fame में बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना इडुलजी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को शामिल किया जा चुका है.

विज्ञापन

सौरव गांगुली का शानदार क्रिकेट करियर

सौरव गांगुली का शानदार क्रिकेट करियर7 / 7

गांगुली ने साल 1992 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और नवंबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने क्रमश: 7212 रन और 11363 रन बनाए. वहीं, साल 2000 से 2005 के बीच कप्तान के रूप में भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी और टीम इंडिया को वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन