MI vs SRH: सबसे तेज शतक जड़कर रियान रिकेल्टन ने रचा इतिहास, हैदराबाद के खिलाफ खोल दिया धागा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने सबसे तेज अर्धशतक जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ शतक से धुआं उड़ा दिया. हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज रिकेल्टन को आउट नहीं कर सका.

Cricket News - 2026-04-29T213925.921
1 / 6

MI vs SRH: आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में रियान रिकेल्टन ने मुंबई की ओर से शतकीय पारी खेली. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ जमकर रन बनाए और धांसू पारी से हैदराबाद के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.  

विज्ञापन

रियान रिकेल्टन की धांसू पारी

रियान रिकेल्टन की धांसू पारी2 / 6

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रियान रिकेल्टन ने शुरू से ही अपनी मंशा साफ कर दी थी और आक्रामक शॉट खेलकर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे. उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन

44 गेंदों में शतक किया पूरा

44 गेंदों में शतक किया पूरा3 / 6

इसके बाद भी वह नहीं रुके और रन बटोरते हुए आगे बढ़ते गए. उन्होंने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

रच दिया इतिहास

रच दिया इतिहास4 / 6

उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में शतक बनाया था. वहीं, अब तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा आ गए हैं. उन्होंने इस सीजन ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में शतक पूरा किया था.

विज्ञापन

123 रनों की धुआंधार पारी

123 रनों की धुआंधार पारी5 / 6

रिकेल्टन ने अपनी पारी के दौरान 55 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 223.64 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हैदराबाद की ओर से कोई भी गेंदबाज रिकेल्टन को आउट नहीं कर सका.

मुंबई ने बनाए 243 रन

मुंबई ने बनाए 243 रन6 / 6

रिकेल्टन के अलावा विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों में 46 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए. मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243/5 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन