CSK vs MI: रियान रिकेल्टन ने की रोहित शर्मा की बराबरी, बना दिया खास रिकॉर्ड

Ryan Rickelton Equals Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली. रिकेल्टन ने आईपीएल की एक पारी में पावर प्ले के अंदर एमआई की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Cricket News - 2026-05-02T204549.991
1 / 6

आईपीएल 2026 में 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रियान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह लंबी पारी नहीं खेल सके. लेकिन इस मैच में उन्होंने 5 छक्के जड़े और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.  

विज्ञापन

रियान रिकेल्टन ने की रोहित शर्मा की बराबरी

रियान रिकेल्टन ने की रोहित शर्मा की बराबरी2 / 6

रिकेल्टन ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. उन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे. 5 छक्के के साथ वह आईपीएल की एक पारी में पावर प्ले के अंदर एमआई की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बने.

विज्ञापन

5 छक्के जड़कर मचाया धमाल

5 छक्के जड़कर मचाया धमाल3 / 6

इससे पहले रोहित शर्मा ने आईपीएल की एक पारी में पावर प्ले के अंदर एमआई की ओर से 5 छक्के इसी सीजन केकेआर के खिलाफ जड़े थे. हालांकि अब रिकेल्टन उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं.

सनथ जयसूर्या टॉप पर

सनथ जयसूर्या टॉप पर4 / 6

इस लिस्ट में पहला नाम सनथ जयसूर्या का आता है. उन्होंने आईपीएल 2008 में सीएसके के खिलाफ पावर प्ले में 8 छक्के जड़े थे. वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. मुंबई का कोई भी बल्लेबाज उनके रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है और ना ही बराबरी कर पाया है.

विज्ञापन

123 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं रियान

123 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं रियान5 / 6

रिकेल्टन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी. हालांकि इस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसा है आईपीएल करियर

ऐसा है आईपीएल करियर6 / 6

रिकेल्टन के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक खेले गए 21 मैच में 36.05 की औसत के साथ 685 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन