मार्च में हुई सगाई, जुलाई में रिश्ता टूटा? पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की इंस्टा स्टोरी ने मचाई सनसनी

भारत के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने हाल ही में सगाई की थी. लेकिन दोनों के बीच अब रिश्ते खत्म होने की खबर सामने आ रही है.

Cricket News - 2026-07-05T165334.899
1 / 6

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इस साल ही मार्च 2026 में एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई की थी. दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें भी साझा की थी और काफी खुश नजर आ रहे थे. लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते खत्म हो गए. इसके बाद आकृति ने भी सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा कर इस आग को हवा दे दी है. Photo Source: X

विज्ञापन

आकृति ने सोशल मीडिया पर साझा की स्टोरी

आकृति ने सोशल मीडिया पर साझा की स्टोरी2 / 6

आकृति ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा की, जिसके बाद दावा किया गया कि पृथ्वी ने उन्हें धोखा दिया है. आकृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा "मुझे कई बार धोखा दिया गया, लेकिन मैंने कभी एक शब्द नहीं बोला. अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद..." Photo Source: X

विज्ञापन

अफवाह सही होने का किया दावा

अफवाह सही होने का किया दावा3 / 6

उन्होंने आगे लिखा "सबकुछ सही है, सारी अफवाहें सही हैं. आप जो भी सोशल मीडिया पर उसके बारे में देखते हैं." अब आकृति की इस स्टोरी के बाद दोनों के रिश्ते खत्म होने के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन अपनी स्टोरी में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. Photo Source: X

दोनों की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया

दोनों की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया4 / 6

इसके अलावा दोनों की ओर से रिश्ता खत्म होने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने भी नहीं आया है. लेकिन उनकी इंस्टा स्टोरी ने मामले को चर्चा में ला दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस खबर में कितनी सच्चाई है. Photo Source: X

विज्ञापन

टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं शॉ

टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं शॉ5 / 6

शॉ फिलहाल भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. भारत के लिए उन्होंने आखिरी मैच 5 साल पहले यानी साल 2021 में खेला था. भारतीय टीम में उनकी वापसी के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं. Photo Source: X

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा6 / 6

आईपीएल 2024 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था. आईपीएल 2025 में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. वहीं, आईपीएल 2026 के लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था. हालांकि प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिला था. पृथ्वी का करियर फिलहाल पीछे जाता हुआ दिखाई दे रहा है. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन