LSG vs RCB: लखनऊ के खिलाफ ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11, इन धुरंधरों को मिलेगा मौका!

आरसीबी को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब आरसीबी लखनऊ के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरने के लिए तैयार है. लखनऊ के खिलाफ आरसीबी अपनी इस प्रकार की प्लेइंग 11 उतार सकती है.

Cricket News - 2026-05-07T084927.326
1 / 6

7 मई को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आरसीबी शानदार फॉर्म में चल रही है और अब तक खेले गए 9 मैच में 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है. लखनऊ के खिलाफ आरसीबी अपनी सातवीं जीत की तलाश में उतरेगी. आइए डालते हैं आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर.  

विज्ञापन

सलामी जोड़ी पर एक नजर

सलामी जोड़ी पर एक नजर2 / 6

सलामी बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली और जैकब बेथेल मोर्चा संभाल सकते हैं. विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. पिछले मैच में भी विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 13 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी. विराट कोहली इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैच में 54.14 की औसत के साथ 379 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

मध्यक्रम में ये नाम शामिल3 / 6

मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल के अलावा रजत पाटीदार मोर्चा संभाल सकते हैं. दोनों खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. पडिक्कल ने पिछले मैच में भी जीटी के खिलाफ 24 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी. पडिक्कल के बल्ले से अब तक खेले गए 9 मैच में 282 रन निकले हैं, जबकि पाटिदार ने भी 9 मैच की 8 पारियों में 282 रन बनाए हैं.

टिम डेविड और जितेश पर नजरें

टिम डेविड और जितेश पर नजरें4 / 6

लोअर मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड के अलावा जितेश शर्मा बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों बल्लेबाज अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और मैच का पासा पलटने का दम भी रखते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी युनिट में अनुभवी गेंदबाजों पर नजरें

गेंदबाजी युनिट में अनुभवी गेंदबाजों पर नजरें5 / 6

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या के पास हो सकता है, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का मोर्चा अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड के कंधों पर होगा. भुवी फिलहाल आईपीएल 2026 में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा भी जमाए हुए हैं.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 116 / 6

विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन