6 छक्कों के साथ आया रोवमन पॉवेल का तूफान, सुपर किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी से टीम को दिलाई जीत

Rovman Powell Incredible Inning: MLC 2026 में रोवमन पॉवेल ने एक और शानदार पारी खेली. उन्होंने टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में 73 रन ठोक डाले. अपनी इस पारी में रोवमन ने कुल 6 छक्के जड़े.

rovman powell (2)
1 / 6
(Image: Instagram/mlc)

Rovman Powell Incredible Inning: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में रोवमन पॉवेल अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण चर्चा का विषय बने हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए थे. अब टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ रोवमन ने 27 गेंदों में जोरदार पारी खेलते हुए अपनी टीम एलए नाइट राइडर्स को 6 विकेट से जीत दिलाई. अपनी इस पारी में पॉवेल ने 6 छक्के एवं 6 चौके जड़े और 270.37 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

मुश्किल में थी LAKR

मुश्किल में थी LAKR2 / 6

टेक्सस सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 173 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में एलए नाइट राइडर्स ने 10.4 ओवरों में 59 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. LAKR को जीत के लिए 56 गेंदों में 115 रनों की जरूरत थी और यहां से उनकी जीत की उम्मीदें कम हो गई थी. (Image: Instagram/lakriders)

विज्ञापन

रोवमन पॉवेल ने पलटा मैच

रोवमन पॉवेल ने पलटा मैच3 / 6

रोवमन पॉवेल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी से मैच पलट दिया. उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए. रोवमन ने 270.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. पॉवेल की इस पारी ने LAKR को जीत के करीब ला खड़ा किया. (Image: Instagram/lakriders)

6 विकेट से जीता LAKR

6 विकेट से जीता LAKR4 / 6

रोवमन पॉवेल अपनी 73 रनों की पारी के दम पर स्कोर 166 रन तक ले गए. टीम को जीत के लिए 15 गेंदों में मात्र 8 रन चाहिए थे. पॉवेल के आउट होने के बाद जेसन होल्डर ने आकर कॉलिन मुनरो के साथ मैच खत्म किया. 8 गेंद रहते LAKR ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. (Image: Instagram/mlc)

विज्ञापन

चौथे पायदान पर पहुंची LAKR

चौथे पायदान पर पहुंची LAKR5 / 6

एलए नाइट राइडर्स जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. लगातार तीन हार के बाद उनका जीत का खाता खुल गया और वे छठे स्थान से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए. (Image: Instagram/mlc)

MLC 2026 में रोवमन पॉवेल का प्रदर्शन

MLC 2026 में रोवमन पॉवेल का प्रदर्शन6 / 6

रोवमन पॉवेल बतौर फिनिशर खेलते हैं, इसी वजह से उन्हें जोखिम उठाना पड़ता है. पॉवेल ने MLC 2026 में अब तक कुल 6 मैच खेले हैं और 29.16 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 180.41 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन