Triple H सावधान! 2026 में Roman Reigns के ये 5 मैच नहीं हुए, तो WWE फैंस का फूटेगा गुस्सा
2026 में अभी तक रोमन रेंस ने बढ़िया काम किया है. लगातार वो एक्टिव रहे हैं. आने वाले महीनों में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच ने उनके कुछ मुकाबले जरूर कराने चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है.

Roman Reigns: 2026 की शुरुआत में रोमन रेंस ने रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. 2026 में रेंस अभी तक बड़े मुकाबले लड़ चुके हैं. वो लगातार वीकली एपिसोड में भी दिखे हैं. WWE ने बता दिया है कि वो पूरे साल एक्टिव रहेंगे. हाल ही में सर्वाइवर सीरीज का पोस्टर जारी किया गया, उसमें भी रोमन हैं. इसका मतलब है कि इस इवेंट में भी उनका जलवा दिखेगा. खैर यहां हम आपको रोमन के पांच बड़े मैचों के बारे में बताएंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने 2026 में जरूर बुक करना चाहिए. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी
2 / 6ओबा फेमी ने इस साल की शुरुआत में मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद से वो छाए हुए हैं. उन्हें सिर्फ एक हार अभी तक मिली है. ब्रॉक लैसनर को वो दो बार हरा चुके हैं. ट्रिपल एच ने अब जल्द से जल्द फेमी और रोमन रेंस के बीच चैंपियनशिप मैच बुक कर देना चाहिए. 2026 में मुकाबला हुआ तो फिर फेमी के करियर के लिए ये अच्छा कदम साबित हो सकता है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर
3 / 6रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच का इंतजार पिछले साल से चल रहा है. ऐसा लगा था कि कंंपनी 2026 की शुरुआत में इस मैच को करा देगी, लेकिन ये नहीं हो पाया. अब 2026 खत्म होने से पहले ट्रिपल एच को दोनों के बीच मैच बुक करा देना चाहिए. ब्रेकर को इससे तगड़ा पुश मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
रॉयस कीज
4 / 6रॉयस कीज और रोमन रेंस का मैच भी ट्रिपल एच ने 2026 में करा देना चाहिए. रेसलमेनिया के टाइम पर रेंस ने संकेत दिए थे कि उनकी लिस्ट में कीज भी शामिल हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी हो सकती है. इनकी दुश्मनी से फैंस का उत्साह भी बढ़ सकता है. वैसे भी कीज को एक बढ़िया स्टोरीलाइन की सख्त जरूरत है. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ
5 / 6सोलो सिकोआ ने अब मोमेंटम पकड़ लिया है. अब वो खुद को टॉप हील साबित कर रहे हैं. उनके काम की प्रशंसा भी हो रही है. रेंस और सिकोआ के बीच अभी तक टाइटल के लिए मैच नहीं हुआ. 2026 में रेंस और सिकोआ का मैच भी बुक होना चाहिए. इससे सिकोआ को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है. कहीं ना कहीं ये WWE का भी अच्छा कदम माना जाएगा. (Photo: WWE.com)
ऑस्टिन थ्योरी
6 / 6ऑस्टिन थ्योरी का लिस्ट में देखकर कई लोग जाएंगे लेकिन वो कंपनी का फ्यूचर हैं. पिछले कुछ समय से वो द विज़न ग्रुप को लीड कर रहे हैं. थ्योरी हर विभाग में अच्छे हैं. प्रोमो और एक्शन उनका हमेशा तगड़ा रहता है. रेंस के खिलाफ 2026 में उन्हें भी मौका मिलना चाहिए. दोनों की राइवलरी बढ़िया रह सकती है. ट्रिपल एच को जरूर इस मुकाबले के बारे में विचार करना चाहिए. (Photo: WWE.com)