MI vs LSG: 21 दिन बाद वापसी करते ही रोहित शर्मा का धमाका, LSG के खिलाफ ठोका तूफानी अर्धशतक

लगभग एक महीने बाद रोहित शर्मा की आईपीएल 2026 में वापसी हुई. इस मैच को उन्होंने यादगार बनाया और जमकर रन बनाए. एलएजसी के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित आज अच्छी लय में दिखे और एलएसजी के गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की.

Cricket News - 2026-05-04T231207.005
1 / 6

4 मई को खेले गए मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया. 5 मैच बाद वापसी कर रहे रोहित और भी घातक हो गए. उन्होंने एलएसजी के लगभग सभी गेंदबाजों की कुटाई की और अपना शतक पूरा किया.  

विज्ञापन

रोहित की विस्फोटक पारी

रोहित की विस्फोटक पारी2 / 6

शुरुआत से ही रोहित शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. रोहित ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी वहीं नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे. हालांकि वह शतक से चूक गए.

विज्ञापन

84 रन बनाकर एलएसजी के खिलाफ मचाया गदर

84 रन बनाकर एलएसजी के खिलाफ मचाया गदर3 / 6

रोहित शर्मा ने इस मैच में 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 190.91 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

रिकेल्टन के साथ शतकीय साझेदारी

रिकेल्टन के साथ शतकीय साझेदारी4 / 6

रोहित शर्मा ने रियान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. रिकेल्टन ने भी इस मैच में तूफानी अर्धशतक बनाया. उन्होंने 32 गेंदों में 83 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके के अलावा 7 छक्के निकले.

विज्ञापन

12 अप्रैल को खेला आखिरी मैच

12 अप्रैल को खेला आखिरी मैच5 / 6

आरसीबी के खिलाफ 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग हुई थी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हुए थे. उन्होंने 19 रन बनाए थे और इंजरी की वजह से इस मैच में दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आए. इसके बाद रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 5 मैच मिस किए.

शानदार रहा है सीजन

शानदार रहा है सीजन6 / 6

उनका प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. अब तक खेले गए 5 मैच में वह इस सीजन 2 अर्धशतक जमा चुके हैं. उन्होंने केकेआर के खिलाफ अपने पहले मैच में 78 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 21 दिन बाद मुंबई के लिए वापसी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन