IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए आई एक और बुरी खबर, LSG मैच से पहले लगा बड़ा झटका!

खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 2 जीत मिली है, जबकि 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले मुंबई के लिए बुरी खबर सामने आई है.

Cricket News - 2026-05-04T153547.488
1 / 6

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. टीम का सफर आईपीएल 2026 प्ले ऑफ से पहले ही खत्म होने की कगार पर है. 4 मई को मुंबई सीजन का अपना 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच से पहले मुंबई के लिए बुरी खबर आई है.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट

रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट2 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले होने वाले मैच पर रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. क्रिकबज के मुताबिक रोहित शर्मा की उपलब्धता अभी भी अनिश्चित है. मैनेजमेंट ने लखनऊ के खिलाफ खेलने का जिम्मा पूरी तरह से हिटमैन पर छोड़ दिया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस

रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 पर सस्पेंस3 / 6

रोहित शर्मा 12 अप्रैल से मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हुए हैं. आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनकी चोट गंभीर थी. इसलिए उन्होंने इस मैच में दोबारा बल्लेबाजी नहीं की.

रोहित ने की बल्लेबाजी

रोहित ने की बल्लेबाजी4 / 6

लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को यात्रा करनी थी, लेकिन रोहित मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ मैदान पर आए और उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

5 मैच नहीं खेले रोहित शर्मा

5 मैच नहीं खेले रोहित शर्मा5 / 6

चोट के कारण रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 5 मैच नहीं खेले हैं, जिसमें टीम को 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शानदार फॉर्म में थे और अपने खेले गए 4 मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया था.

शानदार फॉर्म में थे हिटमैन

शानदार फॉर्म में थे हिटमैन6 / 6

उन्होने केकेआर के खिलाफ अपने पहले मैच में 78 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 35 रन बनाए थे, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 5 और आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 19 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन