'अगले 5-10 तक KKR के लिए खेलेगा ये यंग स्टार' सुपरहिट परफॉर्मेंस के बाद हुआ सबसे बड़ा दावा

Rohan Gavaskar On Angkrish Raghuvanshi: भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बैटर अंगकृष रघुवंशी अगले 5-10 सालों तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं. ये टीम शनिवार 16 मई को मैदान पर उतरी थी, जब आईपीएल 2026 के 60वें मैच में उनका मुकाबला गुजरात टाइटंस से हुआ.

KKR Team
1 / 6

पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 247/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसमें फिन एलन ने सबसे ज़्यादा 93 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और चार चौके व 10 छक्के जड़े. वहीं अंगकृष रघुवंशी 44 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे. जवाब में, मेहमान टीम 29 रनों से पीछे रह गई और 20 ओवरों के बाद 218/4 के स्कोर पर सिमट गई.

विज्ञापन

2 / 6

मैच के बाद क्रिकबज पर बात करते हुए रोहन गावस्कर ने रघुवंशी को एक स्पेशल टैलेंट बताया. उन्होंने कहा कि रघुवंशी ने 17 साल की उम्र में ही अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को रिप्रेजेंट किया था और वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका करियर काफी लंबा चल सकता है.

विज्ञापन

3 / 6

उन्होंने कहा, 'वो एक खास खिलाड़ी हैं. उनकी उम्र अभी सिर्फ 21 साल है, वो बहुत यंग हैं. उन्होंने 2022 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेला था, यानी 4 साल पहले. तो, जब वो सिर्फ 16 या 17 साल के थे, तभी वो भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. इसी बात से सबको पता चल गया था कि वो एक खास खिलाड़ी हैं.

4 / 6

रोहन ने आगे कहा, 'अगर आप 16 या 17 साल की उम्र में अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपमें कुछ स्पेशल है, रियल टैलेंट है. इसलिए, इसमें कोई शक नहीं है कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका करियर काफी लंबा चलने वाला है.'

विज्ञापन

5 / 6

50 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि KKR ने उन्हें एक तय भूमिका दी है और उन्हें एक लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखती है. रोहन ने कहा, 'उन्होंने विकेटकीपिंग भी की. वहीं फिन एलन जैसे इंटरनेशनल विकेटकीपर ने विकेटकीपिंग नहीं की. इससे ये भी पता चलता है कि KKR उन्हें ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखती है जो भविष्य में उनका विकेटकीपर-बैटर बन सकता है.

6 / 6

रोहन ने कहा, 'KKR ने उन्हें एक तय रोल दिया है, और ऐसा लगता है कि फ्रेंचाइजी उन्हें टीम के लिए एक लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखती है. ठीक वैसे ही जैसे हम कहते हैं कि ऋषभ पंत अगले 5, 6, 8 या 10 साल तक LSG के लिए खेल सकते हैं, मुझे लगता है कि ये खिलाड़ी भी अगले 5 से 10 साल तक KKR को रिप्रेजेंट कर सकता है.' इस सीजन के 12 मैचों में, 21 साल के इस खिलाड़ी ने 42.20 की औसत और 146.52 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन