ऋषभ पंत के इस्तीफे के बाद ये 5 खिलाड़ी होंगे LSG की कप्तानी के दावेदार, रेस में 3 विदेशी नाम शामिल

IPL 2027: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम का सफर खत्म होने के बाद अब कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. जिसके कारण ही लखनऊ की टीम अब नए कप्तान की तलाश में है.

Lucknow Super Giants
1 / 6
Lucknow Super Giants

IPL 2027: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 10 पर फिनिश किया है. जिसके कारण ही अब स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम नए कप्तानी की तलाश कर रही है. जिसके लिए फिलहाल फ्रेंचाइजी के पास 5 विकल्प नजर आ रहे हैं. जिसमें 3 विदेशी नाम शामिल हैं. वहीं 2 भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास फ्रेंचाइजी कर सकती है.

विज्ञापन

एडेन मार्करम

एडेन मार्करम 2 / 6

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम भी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. मार्करम एसए20 में भी सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हैं. ऐसे में मार्करम को अब लखनऊ की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श 3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श भी लखनऊ की टीम में ही खेलते हैं. मार्श ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन भी किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट अब मार्श को ही लखनऊ का अगला कप्तान बना सकती है.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 4 / 6

रिपोर्ट्स आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पांड्या के पीछे भाग सकती है. जिससे वो इस स्टार ऑलराउंडर को खरीद कर अपना अगला कप्तान बना सके.

विज्ञापन

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन 5 / 6

जब भी ऋषभ पंत और केएल राहुल को कोई इंजरी हुई, तो निकोलस पूरन ने ही लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब पूरन को नियमित कप्तान भी बना सकती है.

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह 6 / 6

ऋषभ पंत को लखनऊ की टीम के कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेड कर सकती है. जिससे उनकी टीम को यूपी के ही स्टार रिंकू सिंह मिल सके. लखनऊ सुपर जायंट्स की अब लोकल खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाने का प्रयास करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन