ऋषभ पंत से छिनेगी भारतीय टेस्ट टीम की वाइस-कैप्टेंसी? IPL 2026 की सजा मिलने के आसार!

Rishabh Pant May Lose Team India's Test Vice-Captaincy: ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋषभ पंत टीम आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के रेड बॉल क्रिकेट के उप-कप्तान का पद गंवा सकते हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज को हाल के महीनों में अपने कप्तानी प्रदर्शन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है, बावजूद इसके कि वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लीडिंग मैच-विनर्स में से एक बने हुए हैं.

Rishabh Pant Test
1 / 6
Rishabh Pant Test

आईपीएल 2025 के बाद जब शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की जगह भारत के टेस्ट कप्तान का पद संभाला, वहीं ऋषभ पंत को इंग्लैंड सीरीज़ के लिए गिल का डिप्टी नियुक्त किया गया था. 2025 के दौरान पंत ने 7 टेस्ट मैचों में 629 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे, और बल्ले से उनका औसत 48.38 रहा.

विज्ञापन

2 / 6

पीटीआई के मुताबिक, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति से 19 मई को गुवाहाटी में होने वाली अपनी बैठक के दौरान ऋषभ पंत की लीडरशिप पोजीशन की समीक्षा करने की उम्मीद है. रिपोर्टों से पता चलता है कि सिलेक्टर्स को लगता है कि एक्स्ट्रा जिम्मेदारी उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस और मैदान पर उनके ओवरऑल डिसीजन मेकिंग को अफेक्ट कर सकती है.

विज्ञापन

3 / 6

एक सूत्र ने PTI को बताया, 'भारतीय क्रिकेट ऋषभ जैसे बल्लेबाज़ी मैच-विनर को खोने का जोखिम बिल्कुल नहीं उठा सकता. उन्होंने अपनी अग्रेसिव बैटिंग से कई टेस्ट मैच जिताए हैं और जीत की नींव रखी है. अहम पदों पर बैठे लोगों के बीच ये भावना बढ़ रही है कि जब भी उन्हें कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो बल्लेबाज़ी करते समय वो अच्छे फैसले लेते हुए नहीं दिखे हैं.'

4 / 6

अपने गंभीर कार दुर्घटना से उबरने के बाद से पंत भारत के पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज बने हुए हैं. अब तक खेले गए 49 टेस्ट मैचों में, उन्होंने 3400 से ज्यादा रन बनाए हैं और पिछले कुछ सालों में खुद को इस सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है.

विज्ञापन

5 / 6

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत की कप्तानी सिर्फ एक टेस्ट मैच में की है, जो नवंबर 2025 में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था. उस मुकाबले में भारत को 408 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनकी कप्तानी की काबिलियत को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं थीं. आईपीएल 2026 में भी उनकी कप्तानी में एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जिसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है.

6 / 6

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चयनकर्ता शायद यह चाहेंगे कि पंत कप्तानी के दबाव के बिना पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करें. सूत्र ने आगे कहा, 'उन्हें खुलकर खेलने का मौका देना सिलेक्शन कमेटी के मेंबर्स के दिमाग में सबसे ऊपर हो सकता है.' जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 और 118 के स्कोर के अलावा, पंत को कंसिस्टेंसी बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा; और पैर की चोट से उबरने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो 27, 2, 7 और 13 रन ही बना पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन