LSG vs KKR: 6,6,6,6, रिंकू सिंह ने फिर काटा गदर, तूफानी अर्धशतक से लखनऊ के गेंदबाजों की निकाली हवा

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी. रिंकू ने आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़कर कमाल कर दिया.

Rinku Singh vs LSG IPL 2026
1 / 6
Rinku Singh vs LSG IPL 2026

आईपीएल 2026 में 38वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी केकेआर को खराब शुरुआत मिली थी. कोई भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. हालांकि इसके बाद रिंकू सिंह ने तूफानी अर्धशतक जड़ा और आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के जड़ दिए.  

विज्ञापन

कोलकाता को मिली थी खराब शुरुआत

कोलकाता को मिली थी खराब शुरुआत2 / 6

कोलकाता की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 15 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि उनका साथ देने के लिए उतरे टिम सेफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 9 रोवमैन पॉवेल 1 और कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए.

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने दिखाया धैर्य

रिंकू सिंह ने दिखाया धैर्य3 / 6

फिर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने धैर्य दिखाया और शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की. इसके बाद आखिरी के कुछ ओवर में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गेयर बदला और एलएसजी के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

4 गेंदों में लगातार 4 छक्के

4 गेंदों में लगातार 4 छक्के4 / 6

रिंकू ने आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी के ओवर में लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के जड़कर कमाल कर दिया. इस तरह उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 7 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. रिंकू ने 162.75 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

केकेआर ने बनाए 155 रन

केकेआर ने बनाए 155 रन5 / 6

रिंकू की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दमपर केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं. हालांकि कोलकाता का स्कोर यहां तक जाते हुए नहीं दिख रहा था. लेकिन रिंकू ने अपनी तूफानी पारी से कोलकाता को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया.

मोहसिन खान का शानदार स्पेल

मोहसिन खान का शानदार स्पेल6 / 6

एलएसजी की ओर से मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी किए. मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी कर केकेआर की कमर तोड़ दी थी. लेकिन रिंकू की पारी ने केकेआर को अंत में संभाल लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन