रोहित-विराट के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर आया बड़ा बयान, रिकी पोंटिंग का बयान हुआ वायरल

आईपीएल 2026 के बीच चर्चा तेज हो गई है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी दिया है. उन्होंने रोहित और विराट पर भरोसा जताया है.

Cricket News - 2026-05-21T202217.860
1 / 6

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे हैं. विराट कोहली आरसीबी के लिए खूब रन बना रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा ने भी इस सीजन अच्छी लय दिखाई है. रोहित ने अपनी फिटनेस पर भी काम किया है. हालांकि रोहित और विराट के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर कुछ भी अभी साफ नहीं है. इसी बीच रिकी पोंटिंग ने अपनी राय दोनों खिलाड़ियों पर दी है.  

विज्ञापन

पोंटिंग ने दिया बयान

पोंटिंग ने दिया बयान2 / 6

रिकी पोंटिंग को लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को वर्ल्ड कप 2027 खेलने से मना नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि वे आगे बढ़ते रहेंगे और उस मुकाम तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. मैंने हमेशा चैंपियन खिलाड़ियों के बारे में एक बात कही है कि उन्हें कभी ना नहीं कहना चाहिए. आपको कभी भी उन्हें खारिज नहीं करना चाहिए. मुझे लगता है कि विराट ने इस आईपीएल के जरिए एक बार फिर इसका शानदार उदाहरण पेश किया है."

विज्ञापन

जीतने की भूख अब भी बरकरार

जीतने की भूख अब भी बरकरार3 / 6

वहीं रोहित शर्मा पर बात करते हुए पोंटिंग ने आगे कहा "वह पहले जितना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन जीतने की उनकी भूख और जुनून अब भी बरकरार है. रोहित शर्मा इस आईपीएल में जितनी बेहतरीन फिटनेस के साथ नजर आए हैं, वैसा मैंने शायद पिछले 10 या 12 सालों में नहीं देखा. इससे साफ है कि उन खिलाड़ियों के अंदर अब भी खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने और आगे बढ़ने का जज्बा मौजूद है. इसलिए, जैसा मैंने कहा, कभी भी 'कभी नहीं' नहीं कहना चाहिए."

टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं दोनों खिलाड़ी

टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं दोनों खिलाड़ी4 / 6

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 के बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.

विज्ञापन

केवल वनडे खेलते हैं रोहित और विराट

केवल वनडे खेलते हैं रोहित और विराट5 / 6

दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल में नजर आते हैं. इसके अलावा भारत के लिए रोहित और विराट केवल वनडे खेलते हैं. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और विराट भारत के लिए वर्ल्ड कप 2027 खेल पाते हैं या नहीं.

वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन6 / 6

आखिरी बार वनडे विश्व कप भारत में खेला गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बिना किसी एक मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन