IPL 2026 में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! T20 World Cup में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी को मिलेगी जगह?

RCB Possible Playing 11: RCB ने IPL 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. अब वो दोबारा IPL जीतने के इरादे से उतरेंगे. IPL 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से होगी. आइए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Virat Kohli Phil Salt RCB
1 / 7

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते से होने वाली है. पिछले साल RCB ने सालों का सूखा खत्म करते हुए IPL की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. अब वो लगातार दूसरे साल ट्रॉफी पर जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. RCB ने ऑक्शन के जरिए अपनी टीम मजबूत की है. प्लेइंग 11 में भी जरूर कुछ बदलाव होंगे. आइए IPL 2026 के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

विराट-साल्ट करेंगे ओपनिंग

विराट-साल्ट करेंगे ओपनिंग2 / 7

विराट कोहली और फिल साल्ट ने पिछले साल धमाल मचाया था. दोनों की जोड़ी ने रनों की बारिश की थी. विराट ने संभलकर बल्लेबाजी की, वहीं साल्ट ने बड़े-बड़े शॉट खेलने पर फोकस किया. अब ये दोनों IPL 2026 में भी बवाल मचाना चाहेंगे.

विज्ञापन

बेथेल, पाटीदार और क्रुणाल पर होगा भार

बेथेल, पाटीदार और क्रुणाल पर होगा भार3 / 7

टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले जैकब बेथेल के साथ रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या मिडल ऑर्डर की कमान संभाल सकते हैं. कप्तान रजत से पिछले साल की तरह अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. क्रुणाल पांड्या नंबर 5 पर खेल सकते हैं. वो स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं.

जितेश-डेविड पर होगी नजरें

जितेश-डेविड पर होगी नजरें4 / 7

फिनिशर के रूप में टिम डेविड और जितेश शर्मा RCB के पास मौजूद हैं. पिछले साल इन दोनों बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर फैंस का दिल जीता था. अब IPL 2026 में भी वो कुछ वैसा ही प्रदर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसी होगी RCB की गेंदबाजी?

कैसी होगी RCB की गेंदबाजी?5 / 7

गेंदबाजी का भार जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगा. बताया जा रहा है कि हेजलवुड IPL तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. सुयश शर्मा ने पिछले साल अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेरा था और एक बार फिर RCB फैंस को उनसे उम्मीद होगी. यश दयाल शायद खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में लेफ्ट आर्म के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को शुरुआती प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में RCB के पास दो विकल्प हैं. रसिख सलाम और देवदत्त पडिक्कल ने पिछले साल भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कमाल किया था. अगर दूसरी पारी में गेंदबाजी आती है, तो सलाम खेल सकते हैं. अगर लक्ष्य का पीछा करने में समस्या आती है, तो देवदत्त पडिक्कल का उपयोग किया जा सकता है.

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 117 / 7

विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (c), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन