IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! सात करोड़ का स्टार खिलाड़ी बैठ सकता है बाहर

RCB Playing 11 for Match Against SRH: आईपीएल 2026 में RCB का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है. इस मैच से पहले अब रिपोर्ट्स में RCB की प्लेइंग 11 सामने आ गई है.

RCB Virat Kohli Bhuvneshwar Kumar
1 / 6

RCB Playing 11 for Match Against SRH: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को पहला मैच होने वाला है. RCB ने पिछला सीजन जीता है और अब वो जीत के साथ ही IPL 2026 की शुरुआत करना चाहेंगे. RCB का स्क्वाड काफी मजबूत है और इसी वजह से सभी की नजर टीम कॉम्बिनेशन पर है. अब ESPNCricinfo ने अपनी रिपोर्ट में RCB की प्लेइंग 11 का खुलासा कर दिया है. 7 करोड़ के स्टार खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर शायद पहले मैच नहीं खेलेंगे. देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. आइए रिपोर्ट्स के अनुसार पहले मैच की प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कोहली-साल्ट करेंगे ओपनिंग

कोहली-साल्ट करेंगे ओपनिंग2 / 6

विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी बल्लेबाजी ने पिछले साल धमाल मचाया था. इस साल भी ये दोनों ही ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. उनकी हिट जोड़ी SRH के खिलाफ भी बवाल मचा सकती है.

विज्ञापन

कैसा होगा RCB का मिडल ऑर्डर?

कैसा होगा RCB का मिडल ऑर्डर?3 / 6

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और जैकब बेथेल मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. जैकब को टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन का फल मिलता हुआ नजर आ सकते हैं.

RCB के पास हैं तगड़े फिनिशर

RCB के पास हैं तगड़े फिनिशर4 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेश शर्मा और क्रुणाल पांड्या का खेलना पक्का है. टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड में से कोई एक खेल सकता है. इन खिलाड़ियों ने पिछले साल फिनिशर के रूप में धमाल मचाया था और इस साल भी उनसे उम्मीद होगी. SRH के गेंदबाजी अटैक के सामने उन्हें अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

गेंदबाजी में किस पर होगा भार?

गेंदबाजी में किस पर होगा भार?5 / 6

जोश हेजलवुड पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में जैकब डफी को मौका मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. युवा तेज गेंदबाज मंगेश यादव इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं.

कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11?

कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11?6 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक RCB की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार होगी: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड/रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, मंगेश यादव (इम्पैक्ट प्लेयर)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन