न बुमराह, न अय्यर, ये स्टार प्लेयर होगा भारतीय T20I टीम का कैप्टन! रवि शास्त्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Ravi Shastri Backed Sanju Samson For Team India T20I Captaincy: भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भारत की T20I टीम के फ्यूचर के संभावित कप्तान के तौर पर सपोर्ट दिया है. उनका मानना है कि अगर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 से पहले टीम सूर्यकुमार यादव से आगे सोचने का फैसला करती है, तो सैमसन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार का रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब तक के अपने 2 साल के कार्यकाल में उन्होंने एक भी बाइलेट्रल सीरीज नहीं हारी है और टीम को वर्ल्ड कप और एशिया कप में जीत दिलाई है. कप्तानी के लिहाज से वो बेहतरीन रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर कैप्टन रहते हुए उनका औसत 25 से नीचे गिर गया है, जो उनके अपने स्टैंडर्स के हिसाब से बहुत कम है.
2 / 6इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए उनका मौजूदा फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है, जिससे इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाले समय में भारतीय T20I टीम की कप्तानी में बदलाव हो सकता है. शास्त्री का मानना है कि अगर सिलेक्टर्स किसी दावेदार की तलाश में हैं, तो राजस्थान रॉयल्स के साथ उनके कप्तानी के तजुर्बे को देखते हुए सैमसन सबसे आगे होने चाहिए.
3 / 6'आईसीसी रिव्यू' पर मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा,'2028 में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप तक, भारत एक नए कप्तान की तलाश में हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ सालों में सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है.'
4 / 6रवि शास्त्री ने आगे कहा, 'लेकिन संजू सैमसन ने खुद को कप्तानी के रोल के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया है, क्योंकि उन्होंने पास्ट में राजस्थान के लिए ये रोल निभाया है. और वो टीम में टॉप ऑर्डर में एक पक्की जगह रखते हैं, और बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं. इसलिए मैं इसे अगले 2 या 3 सालों में संजू की तरफ से कुछ और भी बड़ा करने की बस एक शुरुआत के तौर पर देखता हूं.'
5 / 6इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने के बाद सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. ये विकेटकीपर-बल्लेबाज इस वक्त आईपीएल में खेल रहे हैं, ठीक सूर्यकुमार की तरह. भारत का अगला T20I टूर आयरलैंड का है, जहां वो मेजबान टीम के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज खेलेंगे.
6 / 6इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 12 मैचों में 50.00 की औसत और 164.23 की स्ट्राइक रेट से 450 रन अपने नाम किए हैं, और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं. 2026 के एडिशन में उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं.