Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार राहुल द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी मैदान पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उन्होंने हेड कोच के रोल में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया. अब उनके दोनों ही बेटे क्रिकेट के मैदान पर उनका नाम रोशन कर रहे हैं. एक दिन पहले बड़े बेटे ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया. जिसके अगले ही दिन छोटे बेटे का भी जलवा फैंस को देखने को मिला. (Pic Credit- AI Generated)
समित द्रविड़ ने किया शानदार प्रदर्शन

2 / 6
महाराजा ट्रॉफी 2026 में समित द्रविड़ कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए खेल रहे हैं. जहां पर उन्होंने मैसूर वारियर्स के खिलाफ पहले 3 ओवरों में 23 रन देकर 2 शानदार विकेट झटके. जिसके बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. (Pic Credit- AI Generated)
इससे पहले भी किया था कमाल

3 / 6
मैसूर से पहले समित द्रविड़ ने हुबली टाइगर्स के खिलाफ भी कमाल किया था. जहां पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करके अहम 32 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही उनकी टीम ने अंत में 2 रनों से जीत दर्ज की थी. (Pic Credit- X)
अब अन्वय द्रविड़ ने किया धमाका

4 / 6
दिग्गज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ मौजूदा समय में इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेल रहे हैं. जहां पर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मध्यक्रम में खेलते हुए 67 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंची. (Pic Credit- X)
आईपीएल में भी जल्द खेल सकते हैं दोनों स्टार

5 / 6
जहां समित द्रविड़ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, तो वहीं अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. आईपीएल में इन दोनों रोल को निभाने वाले खिलाड़ियों की बड़ी मांग होती है. ऐसे में जल्द ही इन दोनों को आईपीएल 2026 में भी खरीदा जा सकता है. (Pic Credit- AI Generated)
राहुल द्रविड़ के बेटे कर रहे हैं धमाल

6 / 6
मौजूदा समय में दिग्गज राहुल द्रविड़ के दोनों ही बेटे मैदान पर अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. अगर इसी अंदाज में दोनों ने ही आगे भी खेला, तो वो भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेल भी सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)