संन्यास के बाद इस टीम में शामिल हुए आर अश्विन, 20 जून को खेलेंगे पहला मुकाबला

इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद आर अश्विन अब फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है. वह 20 जून को पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे.

Cricket News - 2026-06-18T171959.353
1 / 6

आर अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इसके बाद उन्होंने साल 2025 में आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब आर अश्विन एक नई टीम के साथ जुड़े हैं. वह 20 जून को अपना पहला मुकाबला भी खेलेंगे. Photo Source: X  

विज्ञापन

आर अश्विन इस टीम के साथ जुड़े

आर अश्विन इस टीम के साथ जुड़े2 / 6

आर अश्विन ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 खेलने वाले हैं. वह इस लीग में खेलने वाले पहले रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी हैं. आर अश्विन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के लिए खेलेंगे. वह टीम में शामिल भी हो गए हैं. इस लीग में खेलने के लिए उन्होंने उत्सुकता जाहिर की है. Photo Source: X

विज्ञापन

खासा उत्साहित हैं आर अश्विन

खासा उत्साहित हैं आर अश्विन3 / 6

आर अश्विन ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा "मैं सबसे ज्यादा इसलिए उत्साहित हूं क्योंकि यह कोई ऐसा देश नहीं है जहां आप बहुत क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि मैं कई दशकों से क्रिकेट खेल रहा हूं, लेकिन मुझे अमेरिका आकर यहां का अनुभव करने का मौका नहीं मिला. मैं कुछ महीने पहले यहां आया था. Photo Source: X

अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने क्या कहा?4 / 6

उन्होंने आगे कहा "मैंने इसी मैदान पर एक प्रदर्शनी मैच खेला था. यह बहुत अलग है, मेरे लिए भी. हालांकि मैं लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं, लेकिन यहां के लोगों के साथ घुलना-मिलना... मैं इसके लिए उत्सुक हूं." Photo Source: X

विज्ञापन

18 जून से शुरुआत

18 जून से शुरुआत5 / 6

मेजर लीग क्रिकेट 2026 की शुरुआत 18 जून से होने जा रही है. पहला मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ओकार्स के बीच खेला जाएगा. 20 जून को लॉस एंजिलस नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेला जाएगा. Photo Source: X

शानदार करियर

शानदार करियर6 / 6

आर अश्विन भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 537 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 116 वनडे मुकाबले में 156 विकेट लिए हैं, जबकि 65 टी-20 मैच में उन्होंने 72 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 221 मैच में 187 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन