प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कैसी होगी पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11? श्रेयस अय्यर इन खिलाड़ियों पर करेंगे भरोसा

Punjab Kings Playing 11 vs Lucknow Super Giants: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला होने जा रहा है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पीबीकेएस के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि श्रेयस अय्यर की प्लेइंग 11 में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे.

Shreyas Iyer PBKS
1 / 7
Shreyas Iyer PBKS

पंजाब किंग्स अपने आने वाले आईपीएल 2026 मुकाबले की तैयारी करते हुए अपनी जबरदस्त बैटिंग लाइनअप पर बहुत ज्यादा डिपेंड रहेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में, PBKS ने इस सीजन में बल्ले से जबरदस्त ताकत दिखाई है, लेकिन गेंदबाजी में अभी भी उन्हें कंसिस्टेंसी की तलाश है.

विज्ञापन

ओपनर्स

ओपनर्स2 / 7

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की ओपनिंग जोड़ी इस साल पंजाब के लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव बातों में से एक रही है. दोनों बल्लेबाजों ने 700 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और पावरप्ले में तेज शुरुआत दी है. उनके अग्रेसिव बैटिंग ने पीबीकेएस को ज्यादातर मैचों में हाई स्कोरिंग रेट बनाए रखने में मदद की है.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर3 / 7

मिडिल ऑर्डर में कूपर कोनोली टीम के लिए मेन बैटर बने हुए हैं. इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 162.4 के शानदार स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए हैं और एक बार फिर उनसे पारी को संभालने की उम्मीद की जाएगी. शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ी पारी के आखिरी स्टेज में फिनिशिंग एबिलिटी जोड़ते हैं.

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर4 / 7

पंजाब के ऑलराउंड डिपार्टमेंट में अजमतुल्लाह उमरजई होंगे, जो बल्ले और गेंद दोनों से अपना योगदान दे सकते हैं हैं. उनका टैलेंट पीबीकेएस को एक्स्ट्रा बैलेंस देता है, खासकर मिडिल ओवर्स के दौरान ज्यादा प्रेशर वाले सिचुएशन में.

विज्ञापन

बॉलिंग

बॉलिंग5 / 7

पेस बॉलिंग अटैक को लीड अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन करेंगे. अर्शदीप ने 9.78 की इकॉनमी रेट के बावजूद इस सीजन में 14 विकेट लिए हैं. स्पिन डिपार्टमेंट में, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार मिडिल ओवर्स को संभालेंगे और विरोधी टीम को रोकने का प्लान बनाएंगे.

इम्पैक्ट प्लेयर

इम्पैक्ट प्लेयर6 / 7

पीबीकेएससे उम्मीद है कि वो मार्कस स्टोइनिस को अपने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करेगी. उनका एक्सपीरिएंस, जोरदार हिटिंग की क्षमता और मीडियम पेस बॉलिंग, मैच की हालात के हिसाब से पंजाब को एक बेहतरीन ऑलराउंड ऑप्शन देते हैं.

विज्ञापन

PBKS की पूरी प्लेइंग 11

PBKS की पूरी प्लेइंग 117 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस (इम्पैक्ट प्लेयर).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन