करोड़ों बनाम कौड़ी! IPL और PSL की प्राइज मनी में जमीन-आसमान का फर्क, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 3 मई को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल से पहले PCB ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है, जो आईपीएल में चैंपियन टीम को मिलने वाली प्राइज मनी के मुकाबले काफी कम है.

IPL vs PSL Prize Money
1 / 6
IPL vs PSL Prize Money

PSL 2026 Prize Money: एक तरफ भारत में IPL का 19वां सीजन खेला जा रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में PSL का 11वां सीजन जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 3 मई को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने विजेता और उपविजेता टीमों की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

4 साल बाद फाइनल में पहुंची बाबर आजम की टीम

4 साल बाद फाइनल में पहुंची बाबर आजम की टीम2 / 6

बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी 4 साल बाद फाइनल में पहुंची है. टीम ने क्वालीफायर में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. बाबर शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल में बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को खिताब दिलाना चाहेंगे. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन ने दूसरे एलिमिनेटर में 3 बार की चैंपियन टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को मात देकर अपने डेब्यू सीजन में ही फाइनल में जगह बनाई.

विज्ञापन

PSL की विजेता टीम को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी

PSL की विजेता टीम को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी3 / 6

पाकिस्तान अक्सर PSL को IPL से बेहतर बताने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार घोषित इनामी राशि ने दोनों लीग्स के बीच का बड़ा अंतर साफ कर दिया है. PSL 2026 के विजेता टीम को 500,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 4.74 करोड़ भारतीय रुपये मिलेंगे, जो 5 करोड़ रुपये से भी कम है. वहीं, उपविजेता टीम को 300,000 डॉलर यानी लगभग 2.84 करोड़ भारतीय रुपये दिए जाएंगे, जो 3 करोड़ रुपये से कम है.

IPL की चैंपियन टीम को मिलती है इतनी प्राइज मनी

IPL की चैंपियन टीम को मिलती है इतनी प्राइज मनी4 / 6

आईपीएल की बात करें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक IPL 2026 सीजन की प्राइज मनी का ऐलान नहीं किया है. लेकिन पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जब खिताब जीता था, तब उन्हें 20 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, रनर-अप रही पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई थी.

विज्ञापन

IPL और PSL की प्राइज मनी में जमीन-आसमान का फर्क

IPL और PSL की प्राइज मनी में जमीन-आसमान का फर्क5 / 6

ऐसे में IPL और PSL के बीच इनामी राशि का अंतर 15 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नजर आता है, जो साफ दिखाता है कि कौन सी लीग बेहतर है और भारत से बराबरी की बात करने वाले PCB कितना कंगाल है. उम्मीद है कि जब आईपीएल 2026 की प्राइज मनी का ऐलान होगा, तो यह अंतर और बढ़ भी सकता है.

PSL 2026 में बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन

PSL 2026 में बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन6 / 6

PSL 2026 में बाबर आजम शानदार फॉर्म दिख रहे हैं और अब तक खेले 10 मैचों की 10 पारियों में 588 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 84 और स्ट्राइक रेट 146.27 का रहा. उनके बल्ले से अब तक 60 चौके और 15 छक्के निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन