PSL 2026: विराट कोहली से तुलना पर तिलमिलाए बाबर आजम, रिपोर्टर ने उड़ाई 'धज्जियां' तो ऐसे दिया जवाब

Babar Azam Angry on Virat Kohli Comparison: बाबर आजम और विराट कोहली की अक्सर तुलना होती है. हाल ही में PSL मैच के बाद विराट से तुलना को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबर भड़क गए.

Babar Azam Angry on Virat Kohli Comparison
1 / 6

Babar Azam Angry on Virat Kohli Comparison: पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम PSL इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 37 गेंदों में 43 रन की पारी खेली थी. उन्हें सिर्फ 146 रन का लक्ष्य चेज करना था और क्रीज पर टिके होने के बावजूद बाबर मैच खत्म नहीं कर पाए और आउट हो गए. विराट कोहली अक्सर अंत तक टिके रहते हैं और मैच खत्म करते हैं. एक रिपोर्टर ने बाबर से मैच खत्म नहीं कर पाने को लेकर सवाल किया, जिस पर वह भड़क गए.

विज्ञापन

बाबर की विराट कोहली से की जाती है तुलना

बाबर की विराट कोहली से की जाती है तुलना2 / 6

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. पाकिस्तानी फैंस कई बार बाबर आजम की तुलना विराट से करते हुए नजर आए हैं. पिछले कुछ समय में बाबर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इसके बावजूद, विराट से उनकी तुलना होती आई है.

विज्ञापन

रिपोर्टर ने बाबर आजम को किया 'बेइज्जत'

रिपोर्टर ने बाबर आजम को किया 'बेइज्जत'3 / 6

पेशावर जाल्मी मैच जीत गए लेकिन बाबर आजम अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत तक टिके नहीं रह पाए थे. इसी को लेकर रिपोर्टर ने बाबर आजम से सवाल किया, 'विराट कोहली भी आपकी तरह ही खेलते हैं लेकिन मैच खत्म करके जाते हैं. इस मामले में आप पीछे हैं. लोग आपकी तुलना विराट से करते हैं. आपका इन तुलनाओं पर क्या कहना है?'

भड़क गए बाबर आजम

भड़क गए बाबर आजम4 / 6

विराट कोहली से तुलना पर बाबर आजम भड़क गए. उन्होंने कहा, 'आप यह तुलना खत्म कर दें. आप यह बात खुद तक रखिए. आपको ऐसा लगता है कि मैंने मैच खत्म नहीं किए हैं? मैंने भी बहुत मैच फिनिश किए हैं.'

विज्ञापन

बाबर का स्ट्राइक रेट है निराशाजनक

बाबर का स्ट्राइक रेट है निराशाजनक5 / 6

बाबर आजम PSL में अब तक दो मैच खेल चुके हैं और उन्होंने कुल 82 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.15 का रहा है. बाबर भले ही टैलेंटेड खिलाड़ी हैं लेकिन टी20 क्रिकेट में हमेशा से उनका स्ट्राइक रेट आलोचना का कारण बना है.

विराट कोहली हैं कहीं आगे

विराट कोहली हैं कहीं आगे6 / 6

विराट कोहली भी बाबर की तरह IPL में दो मैच खेले हैं. उन्होंने इसी बीच 97 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 69 रन की ताबड़तोड़ पारी शामिल है. विराट का स्ट्राइक रेट 173.21 का है. साफ तौर पर बाबर आजम उनके आसपास भी नहीं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन