यॉर्कर-स्पीड और स्विंग, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत की रफ्तार बन सकते हैं ये 3 युवा तेज गेंदबाज

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया की तैयारी शुरू हो चुकी है. आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ओर से 3 युवा तेज गेंदबाज खेल सकते हैं. इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Image Credit: X
1 / 6
Image Credit: X

भारतीय टीम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. अब तक टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिले हैं. कई खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं, जबकि कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है. भारत की नजरें अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. ऐसे में 3 युवा गेंदबाज भारतीय टीम की ओर से वर्ल्ड कप 2027 खेल सकते हैं. Image Credit: X  

विज्ञापन

गुरनूर बरार

गुरनूर बरार2 / 6

लिस्ट में पहला नाम गुरनूर बरार का आता है, जिन्हें भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज में भी मौका मिला है. पहले वनडे मैच में बरार ने शानदार प्रदर्शन किया था और 3 विकेट अपने नाम किए थे. Image Credit: X

विज्ञापन

पेस और स्विंग से किया है प्रभावित

पेस और स्विंग से किया है प्रभावित3 / 6

इस दौरान बरार ने अपनी गेंदबाजी से कमाल मचाया था. उनके पास स्विंग और रफ्तार की कोई कमी नहीं है. वह विरोधी टीम को साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में पानी पिला सकते हैं. ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप में जगह मिल सकती है. Image Credit: X

अरशद खान

अरशद खान4 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम अरशद खान का है, जिन्होंने खासा प्रभावित किया है. अरशद खान फिलहाल श्रीलंका दौरे पर भारतीय A टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मैच में 4 विकेट लिए हैं और विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. Image Credit: X

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में किया प्रभावित

आईपीएल 2026 में किया प्रभावित5 / 6

आईपीएल 2026 में भी अरशद ने खासा प्रभावित किया था. उन्होंने 8 मैच में 6 विकेट लिए थे. अरशद के पास पेस और स्विंग दोनों है. ऐसे में वह भी भारत के लिए वर्ल्ड कप 2027 में कमाल कर सकते हैं. अरशद को मौका मिलने का इंतजार रहेगा. Image Credit: X

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव6 / 6

प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से हिस्सा लिया था. उनकी तेज गति गेंदबाजी ने विरोधी बल्लेबाजों की कमर तोड़ी थी. आईपीएल 2026 के बाद उन्हें भारतीय टीम में चुना भी गया था. प्रिंस पर चयनकर्ताओं की भी नजरें हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन