PBKS vs RR: प्रभसिमरन सिंह ने चकनाचूर किया क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम
आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और बड़ी उपलब्धि हासिल की. प्रभसिमरन सिंह इस सीजन आईपीएल में 8 मैचों में 57.66 की औसत के साथ 346 रन बना चुके हैं.

आईपीएल 2026 में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पंजाब इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. पंजाब की ओर से इस मैच में प्रभसिमरन सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. प्रभसिमरन सिंह के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है.
प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में
2 / 6प्रभसिमरन सिंह लगातार पंजाब के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले मैच में भी उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर फैंस का दिल जीता था. इस मैच में भी उन्होंने पंजाब के लिए दमदार अर्धशतक बनाया.
जड़ा धांसू अर्धशतक
3 / 6उन्होंने 44 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा. हालांकि यश राज पुंजा ने उन्हें आउट कर दिया. इसी पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
पंजाब के लिए बड़ा कारनामा
4 / 6प्रभसिमरन सिंह अब पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अब पंजाब के लिए 12 बार 50+ स्कोर बना दिया है.
क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
5 / 6इससे पहले क्रिस गेल ने 11 बार पंजाब के लिए 50+ स्कोर बनाया था. लेकिन अब प्रभसिमरन ने गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और उनसे आगे निकल गए. पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर केएल राहुल ने बनाया है. उन्होंने 25 बार ऐसा कारनामा किया है.
प्रभसिमरन से आगे मार्श
6 / 6वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शॉन मार्श हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 21 बार 50+ स्कोर बनाया है. मार्श ने भी लंबे समय तक पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था.