PSL खत्म होते ही PCB पर आई करोड़ों की आफत, धड़ाधड़ कानूनी नोटिस भेजने का सिलसिला हुआ शुरू

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में उथल पुथल मची हुई है. पीसीबी की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही हैं. पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई का खेल शुरू हो चुका है.

Cricket News - 2026-05-07T111840.439
1 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग का समापन हाल ही में हुआ है. बाबर आजम की आगुवाई वाली पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ी आफत आ गई है, जिसके लिए कानूनी नोटिस का भी सिलसिला जारी हो गया है. क्या है मामला आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

पीसीबी की बढ़ी मुश्किलें

पीसीबी की बढ़ी मुश्किलें2 / 6

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बकाया राशि का भुगतान न करने वाले प्रसारण और व्यावसायिक भागीदारों के खिलाफ औपचारिक वसूली अभियान शुरू कर दिया है और अरबों पाकिस्तानी रुपये के बकाया वाले पक्षों को कानूनी नोटिस भेजे हैं.

विज्ञापन

पीसीबी ने भेजा नोटिस

पीसीबी ने भेजा नोटिस3 / 6

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ डिफॉल्टर फ्रेंचाइजी को भी नोटिस भेजा गया था कि वे अपनी बकाया वार्षिक फीस का भुगतान करें या कार्रवाई का सामना करें. इन फ्रेंचाइजी ने अब अपना बकाया चुका दिया है, लेकिन उन्होंने बोर्ड से यह भी अनुरोध किया है कि केंद्रीय कोष से फ्रेंचाइजी के लिए 2010 से लंबित उनके हिस्से का भुगतान किया जाए,”

करोड़ों का बकाया

करोड़ों का बकाया4 / 6

इंटरनेशनल क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग के प्रसारण से जुड़ी कुछ कंपनियों का बकाया करोड़ों का है. इन कंपनियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भुगतान नहीं किया है.

विज्ञापन

96 करोड़ का भुगतान होना बाकी

96 करोड़ का भुगतान होना बाकी5 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट लीग की एक फ्रेंचाइजी ने शिकायत की है कि पीसीबी ने पीएसएल 10 के केंद्रीय पूल से लगभग 96 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का भुगतान नहीं किया है. इसके अलावा ये भी आरोप लग रहे हैं कि पीएसएल 2025 के केंद्रीय पूल से कुछ फ्रेंचाइजी का लगभग 40-45 करोड़ पाकिस्तानी रुपये बाकी है.

पीसीबी के देने हैं करोड़ों रुपये

पीसीबी के देने हैं करोड़ों रुपये6 / 6

कुल मिलाकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टेंशन बढ़ते हुए नजर आ रही है. पीसीबी को करोड़ों रुपये फ्रेंचाइजियों को देने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन