PBKS vs RR: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे रियान पराग, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

IPL 2026 PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब को हराकर मैच अपने नाम कर लिया लेकिन मैच के बाद कप्तान पराग की मुसीबत बढ़ चुकी हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पी रहे हैं.

jacket (40)
1 / 6

PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान रियान पराग एक बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम पराग की स्मोकिंग

ड्रेसिंग रूम पराग की स्मोकिंग2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान ई-सिगरेट पीते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वो कश लगाते हुए धुआं फेंक रहे हैं. राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान ये घटना 16वें ओर की है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ले सकता है एक्शन

बीसीसीआई ले सकता है एक्शन3 / 6

रियान पराग अपनी इस हरकत से बड़ी मुसीबत में घिर सकते हैं. बीसीसीआई उनके ऊपर कड़ा एक्शन ले सकती है. पराग के द्वारा की गई न्यू PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में स्मोकिंग आईपीएल के नियमों का उल्लंघन होगा. ऐसे में बोर्ड उनके ऊपर जुर्माना ठोक सकता है.

रियान का फ्लॉप शो जारी

रियान का फ्लॉप शो जारी4 / 6

रियान पराग टीम के कप्तान तो जरूर हैं लेकिन उनका प्रदर्शन शर्मनाक ही रहा है. उन्होंने टीम के लिए इस सीजन अब तक खेले 9 मैचों में 117 रन बनाए हैं वो भी सिर्फ 14 की औसत से. बल्लेबाजी के लेकर वो पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे.

विज्ञापन

RR ने जीता मुकाबला

RR ने जीता मुकाबला5 / 6

राजस्थान की टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की है. फरेरा टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 गेंदों में 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसके दम पर ही टीम ने आसानी ने मैच 6 विकेट से अपने नाम किया.

RR के लिए मुसीबतों भरा सीजन

RR के लिए मुसीबतों भरा सीजन6 / 6

राजस्थान के लिए ये सीजन विवादों से भरा हुआ रहा है. इससे पहले टीम मैनेजर के डग आउट में फोन चलाने वाले मामले ने काफी तूल पकड़ा था और अब रियान पराग के सिगरेट पीते हुए वीडियो ने कॉन्ट्रोवर्सी बना दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन