PBKS vs RR: श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई पंजाब किंग्स से चूक, राजस्थान से हार के बाद कहीं ये 5 बड़ी बातें

IPL 2026 PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की टीम को राजस्थान के खिलाफ मैच में इस सीजन की पहली हार मिली है. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया कि टीम से कहां चूक हुई है. उन्होंने अपने बयान में 5 बड़ी बातें बताई हैं.

jacket (39)
1 / 6

IPL 2026, PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की टीम को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स के हाथों टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त मिली है. ये हार पंजाब की टीम के लिए ये एक बड़ा झटका रहा क्योंकि टीम का विजय रथ रुक गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवरों में 22 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन राजस्थान को इसे हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. हरा के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में 5 बड़ी बातें कही हैं.

विज्ञापन

कहां हुई टीम से चूक?

कहां हुई टीम से चूक?2 / 6

टीम से कहां गलती हुई पूछे जाने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि 224 एक अच्छा स्कोर था. बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया. जिस तरह से वो आए और गेंदबाजों के खिलाफ खेला. इस विकेट पर ये एक कमाल का प्रदर्शन था. हम अपनी गेंदबाजी में थोड़ा सा चूक गए.”

विज्ञापन

गेंदबाजों से हुई बड़ी गलती

गेंदबाजों से हुई बड़ी गलती3 / 6

हार को गेंदबाजों की गलती बताते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, “हमने बहुत सारी स्लोअर, यॉर्कर गेंदबाजी करने का प्लान तैयार किया था. लेकिन मुझे लगता है कि हम थोड़ा पीछे रह गए. मिडिल में उनकी एक कमाल की साझेदारी हुई. खासतौर से फरेरा और शुभम दुबे ने अहम रन बनाते हुए मैच को खत्म किया.”

गेंदबाजी ने स्ट्रगल किया है इस सीजन?

गेंदबाजी ने स्ट्रगल किया है इस सीजन?4 / 6

पंजाब किंग्स के गेंदबाज इस सीजन जमकर रन लुटा रहे हैं. इसको लेकर श्रेयस ने कहा, “ये एक ऐसा फॉर्मेट है जहां मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने अपने गेम को बदला है और वो पहली ही गेंद के प्रहार करते हैं, तो ऐसे में गेंदबाजों से मुश्किल हो जाती है. मेरे हिसाब से ये सब एग्जीक्यूशन का हिस्सा है.”

विज्ञापन

जीत के लिए क्या करेगी पंजाब?

जीत के लिए क्या करेगी पंजाब?5 / 6

अगले मैच में जीत की वापसी पर श्रेयस कहते हैं, “मुझे लगता है कि ये जरूरी है हम जो कर रहे थे उसी को करते रहें. हमारा मैच है, हमें ट्रैवल करना है और आकर एक और मुकाबला खेलना है. मुझे लगता है कि शरीर अभी थोड़ा थक चुका है लेकिन सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है. हमारे पास रिफ्रेश होने के लिए कुछ दिन हैं और हम वापसी करेंगे.”

हार से मिली सीख?

हार से मिली सीख?6 / 6

श्रेयस अय्यर ने कहा, ये इस सीजन की हमारी पहली हार है तो इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. हमने बहुत सारे मैचों में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है और डिफेंड भी किया है. ये केवल एक मुकाबला था हम इसे साइड में रख देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन