पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती पर फैंस ने लिए मजे, PSL की उड़ी धज्जियां! रिएक्शन की आई बाढ़

पाकिस्तान सुपर लीग में मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ कि जिससे हर तरफ पाकिस्तान क्रिकेट की धज्जियां उड़ी हुई हैं. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पानी भरने के बाद हर तरफ पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है.

jacket - 2026-04-01T145423.264
1 / 6

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वां सीजन खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में हर दिन एक ऐसा काम हो जाता है जिससे पाकिस्तान की पूरे क्रिकेट जगत में बेइज्जती हो रही है. मंगलवार को लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच होना था लेकिन मूसलाधार बारिश ने हर किसी की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया. लाहौर में तेज बारिश के बाद गद्दाफी स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम के चलते ये मुकाबला नहीं हो पाया. एक बार फिर से चारों तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इंतजामों की धज्जियां उड़ रही है. हाल ही में बोर्ड की तरफ से करोड़ों की इनवेस्टमेंट करते हुए रेनोवेट किया था. इस खस्ता हालत के चलते सोशल मीडिया पर पाकिस्तान बुरी तरह से बेइज्जत हो रहा है.

विज्ञापन

पूरी दुनिया की सामने खुली पोल

पूरी दुनिया की सामने खुली पोल2 / 6

पाकिस्तान की तरफ से हर बार दावा किया जाता है कि उनके पास विश्व स्तर के स्टेडियम हैं लेकिन इस बार फिर से उनकी पोल पूरी दुनिया के सामने नजर आ रही है. गद्दाफी स्टेडियम में पानी भर गया और ग्राउंड स्टाफ तमाम कोशिशों के बाद भी मैच को करवा पाने में कामयाब नहीं हो पाए.  

विज्ञापन

स्टेडियम या स्विमिंग पूल?

स्टेडियम या स्विमिंग पूल?3 / 6

फ्रेंचाइजी लीग के दौरान हुई झमाझम बारिश के बाद भरे पानी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा हुआ है. गद्दाफी स्टेडियम मैच खेलने के लिए है या स्विमिंग पूल है. सोशल मीडिया पर अनवर खान नाम की आईडी से ये सवाल खड़ा किया है. 

पूर्व क्रिकेटर ने भी खड़े किए सवाल

पूर्व क्रिकेटर ने भी खड़े किए सवाल4 / 6

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने इसको लेकर कहा, “हमने देखा गद्दाफी स्टेडियम की क्या हालत है, बहुत ही खराब है. कोई ड्रेनेज सिस्टम नहीं है. केवल 2 घंटे की बारिश ने स्टेडियम की पोल खोल दी है.”

विज्ञापन

गद्दाफी स्टेडियम में हुआ घोटाला

गद्दाफी स्टेडियम में हुआ घोटाला5 / 6

गद्दाफी स्टेडियम में हाल ही में साल 2025 में रेनोवेशन का काम हुआ है. सोशल मीडिया पर ये सवाल भी उठाया जा रहा है कि करोड़ों का खर्चा करने का बाद भी स्टेडियम की हालत खस्ता है. ऐसे में मोहसिन नक़वी पर फ्रॉड करने के आरोप भी लग रहे हैं. 

क्या कमाल का ड्रेनेज सिस्टम है

क्या कमाल का ड्रेनेज सिस्टम है6 / 6

इसी के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें गद्दाफी स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम का मजाक बनाया जा रहा है. इसी के साथ कई वीडियो में पिच के ऊपर का ढकने वाला मैट हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन