‘पाकिस्तानी खिलाड़ी कांप रहे थे…’, शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप की हार पर किया हैरतअंगेज खुलासा
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हर एक मुकाबला हाई वोल्टेज होता है. हर मैच में खिलाड़ियों के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होता है. पाक टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने साल 2011 वाले मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पाक खिलाड़ी कैसे मैच के समय कांप रहे थे.

Shahid Afridi on Pakistan Players: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है पूरे क्रिकेट जगत की नजर इस मैच पर होती है. दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली जाती है और केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही टीमें खेलते हुए दिखती हैं. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने साल 2011 के विश्व कप के दौरान का एक हैरतअंगेज किस्सा शेयर किया है.
पाक खिलाड़ियों के कांपे पैर
2 / 6शाहिद अफरीदी ने साल 2011 में विश्व कप का एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि भारत के खिलाफ मुकाबले देने के समय पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पैर कांप रहे थे. भारतीय टीम अचानक से हावी होने लगी जिसके चलते मैच में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा.
होम क्राउड का मिला फायदा
3 / 6अफरीदी के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों को उस मैच में होम क्राउड का काफी फायदा मिला. पाक टीम 90 रनों की शानदार शुरुआत के बाद भी मैच में हार गई. होम क्राउड का टीम इंडिया को बहुत फायदा हुआ और हम पर लगातार दबाव बन गया.
सेमीफाइनल पाकिस्तान को चटाई थी धूल
4 / 6पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल के हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. टीम इंडिया के पांच गेंदबाजों ने 2-2 विकेट चटकाए थे.
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दबदबा
5 / 6टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मैचों में हर बार पाकिस्तान के ऊपर भारी ही पड़ता है. वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का पलड़ा 8-0 से भारी है तो वहीं टी20 विश्व कप में टीम ने 8-1 की बढ़त बनाई हुई है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी मारी बाजी
6 / 6टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत हासिल की है. पाक टीम को भारत के हाथों 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ईशान किशन ने इस मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा था.