T20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद भारत आएंगे PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी! पाकिस्तानी पीएम लेने जा रहे सबसे बड़ा फैसला?

Mohsin Naqvi Invited To Attend ICC Meeting In Ahmedabad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को कथित तौर पर 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी की बैठक में शामिल होने का इंविटेशन मिला है. उम्मीद है कि ये बैठक आईपीएल 2026 के फाइनल के साथ ही होगी, जिसकी मेजबानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा. हालांकि, इस बात पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या नकवी इस इवेंट के लिए सचमुच भारत आएंगे.

Mohsin Naqvi
1 / 6

कई रिपोर्टों के मुताबिक पीसीबी चेयरमैन की ट्रैवल को लेकर आखिरी फैसला संभवतः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लेंगे. पिछले एक दशक में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण इस मामले को कूटनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है.

विज्ञापन

2 / 6

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नकवी को आधिकारिक तौर पर न्योता भेजा गया है, हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई फॉर्मल कंफर्मेशन नहीं मिला है. आईसीसी की ये आगामी मीटिंग अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें सदस्य बोर्डों के बीच क्रिकेट और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

3 / 6

मोहसिन नकवी पहले भी एशिया कप ट्रॉफी वितरण को लेकर विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल जब भारत ने ये टूर्नामेंट जीता था, तो कथित तौर पर उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन होने के बावजूद भारतीय टीम को सीधे ट्रॉफी और मेडल देने से मना कर दिया था.

4 / 6

इस मुद्दे ने BCCI और PCB के बीच तनाव पैदा कर दिया था, और भारतीय क्रिकेट अधिकारियों ने कथित तौर पर ICC से दखल की मांग की थी. हालांकि, इस मामले में बहुत कम प्रोग्रेस हुआ है, और महीनों बाद भी ये मामला अनसुलझा ही बना हुआ है.

विज्ञापन

5 / 6

2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के जुड़े रिश्ते सीमित ही रहे हैं. भारत ने बाइलेट्रल सीरीज या आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है, और इसके बजाय जब भी जरूरत पड़ी है, उसने न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेले हैं.

6 / 6

हाल के आईसीसी इवेंट्स, जिनमें चैंपियंस ट्रॉफी और दूसरे ग्लोबल टूर्नामेंट शामिल हैं, जिनमें भी इसी तरह की व्यवस्था अपनाई गई है. राजनीतिक मतभेदों और दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए सार्वजनिक बयानों के बावजूद, क्रिकेट प्रशासक आईसीसी की मीटिंग्स और इंटरनल इवेंट्स के जरिए से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन