IPL में पति.. WPL में पत्नी, कौन हैं BCCI की लीग्स में खेलने वाले इकलौते कपल?

Husband Wife Duo In IPL and WPL: किसी देश के क्रिकेट टूर्नामेंट में भाइयों और बहनों की जोड़ियां बेहद आम है, कई बार एक भी परिवार के जुड़वा सदस्यों को एक साथ जेंटलमैन गेम में खेलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि किसी एक मुल्क की क्रिकेट लीग में हसबैंड और वाइफ दोनों ही शामिल हैं. कम से कम भारत की आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में तो ऐसा इकलौता मामला देखने को मिलता है.

Mitchell Starc Alyssa Healy IPL WPL
1 / 8
Mitchell Starc Alyssa Healy IPL WPL

आज हम ऐसे क्रिकेट कपल की बात कर रहे हैं जिन्होंने यूनिक माइलस्टोन हासिल किया है. पति जहां इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे हैं, वहीं पत्नी ने वुमेंस प्रीमियर लीग खेला है. ऐसा इत्तेफाक अब तक सिर्फ एक बार ही हुआ है.

विज्ञापन

2 / 8

ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन क्रिकेट कपल मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली एक ऐसे दंपति हैं जो आईपीएल और डब्ल्यूपीएल खेलने की खुशनसीबी हासिल है. 2024 एक ऐसा साल था जब मिचेल ने इंडियन प्रीमियर लीग और एलीसा ने वुमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत की. इसके अलावा दोनों ही अलग अलग सालों में भारत की टी20 लीग का हिस्सा रहे.

विज्ञापन

3 / 8

मिचेल स्टार्क की बात करें तो वो आईपीएल में 2014 और 2015 में वो आरसीबी का हिस्सा रहे, इसके बाद वो कई साल तक अपनी नेशनल टीम को प्रायोरिटी देने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से दूर रहे, फिर 2024 में वो 24.75 करोड़ रुपये की ऊंची कीमत में केकेआर टीम में खरीदे गए. 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. अब चोट की वजह से वो 2026 का सीजन अब तक नहीं खेल पाए हैं.

4 / 8

एलिसा हीली को 2023 के वूमेंस प्रीमयर लीग सीजन के लिए यूपी वॉरियर्स टीम ने 70 लाख रुपये में खरीदा था, वो अगले साल भी इसी टीम का हिस्सा रहीं, लेकिन 2025 के डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

विज्ञापन

5 / 8

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के 52 मुकाबलों में 23.12 की एवरेज और 8.61 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट हासिल किए , इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/35 रहा. वहीं एलिसा हीली ने 26.75 की औसत और 130.48 के स्ट्राइक रेट से 428 रन अपने नाम किए हैं इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 96* रहा और 3 अर्धशतक लगाए.

6 / 8

मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली क्रमश: बिग बैश लीग और वुमेंस बिग बैश लीग का हिस्सा रहे हैं. हसबैंड-वाइफ दोनों ही सिडनी सिक्सर्स टीम की तरफ से खेलते आए हैं. मिचेल ने जहां 15 मैचों में 15.23 की एवरेज और 7.94 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट लिए हैं, वहीं एलिसा ने 129 मुकाबलों में 3125 रन अपने नाम किए हैं, इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

7 / 8

मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली की लव स्टोरी बचपन में शुरू हुई, जब दोनों ही 9 साल के थे और एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेल रहे थे. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और साल 2016 में वो शादी के बंधन में बंध गए. ये कपल ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के अहम मेंबर बने और कंगारू टीम को कई वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल अदा किया.

8 / 8

मिचेल स्टार्क ने 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2021 का टी20 वर्ल्ड कप 2021–2023 का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है. वहीं एलिसा हीली ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप, साथ ही 2013 और 2022 का वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन