DC vs PBKS: सेंचुरी से चूके, लेकिन मचाया धमाल, इस एलीट रिकॉर्ड क्लब में शामिल हुए नीतीश राणा

Nitish Rana 3000 Runs In IPL: देश की राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान में नीतीश राणा अपने धमाकेदार बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. बेखौफ अंदाज में की गई बैटिंग ने उन्हें एक ऐसे रिकॉर्ड बुक का हिस्सा बना दिया, जिसे हासिल करने की तमन्ना कई बल्लेबाजों में होती है.

Nitish Rana
1 / 6
Nitish Rana

नीतीश राणा ने अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रनों का टोटल बनाने में मदद की. जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इस फ्रेंचाइजी का हाईएस्ट टोटल है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कमाल दिखाया है.

विज्ञापन

2 / 6

नीतीश राणा ने आईपीएल 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 44 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 91 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.81 का रहा. वो भले ही शतक से महज 9 रनों से चूक गए, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट का एक बड़ा माइलस्टोन अचीव कर लिया.

विज्ञापन

3 / 6

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तीसरे नंबर पर उतरे नीतीश राणा ने अपने आईपीएल करियर में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इस काम के लिए उन्होंने 123 मैचों की 117 पारियों का सहारा लिया.

4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के होमा ग्राउंड में अगर नीतीश राणा पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ देते, तो ये उनके आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी होती. गौरतलब है कि इस बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 22 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

5 / 6

गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने में भी नीतीश राणा का कोई जवाब नहीं, उन्होंने इस कैश रिच लीग में अब 282 चौके और 149 छक्के लगाए हैं. अपनी इसी कंसिस्टेंसी के कारण वो पिछले 10-11 सालों से आईपीएल का अहम हिस्सा बने हुए हैं.

6 / 6

नीतीश राणा ने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था, तब वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे, इसके बाद वो कई सालों तक कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में रहे, 2025 में वो राजस्थान रॉयल में शामिल हुए. फिर 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4.2 रुपये में आरआर से ट्रेड किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन