इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका!

न्यूजीलैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. कीवी टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जहां पर टीम को टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दल में एक नए खिलाड़ियों को मौका मिला है.

Cricket News - 2026-05-07T071319.064
1 / 6

न्यूजीलैड क्रिकेट टीम मई में आयरलैंड का दौरा करने वाली है. इसके बाद जून में कीवी टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि न्यूजीलैंड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी है.  

विज्ञापन

27 मई से आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला

27 मई से आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला2 / 6

न्यूजीलैंड की टीम 27 मई से 30 मई तक आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के स्टेडियम में एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके बाद न्यूजीलैंड इंग्लैंड रवाना होगी, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

विज्ञापन

केव विलियमसन भी शामिल

केव विलियमसन भी शामिल3 / 6

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए एक ही टीम का ऐलान किया है. सीनियर खिलाड़ी केन विलियमसन की वापसी हुई है, जो लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे थे. वह इतिहास रचने की दहलीज पर भी हैं और टेस्ट में अपने 10 हजार रन पूरे करने से केवल 539 रन दूर हैं.

काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के की वापसी

काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के की वापसी4 / 6

काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के जैसे तेज गेंदबाजों की वापसी हुई है. इसके अलावा स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल इस सीरीज में न्यूजीलैंड का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

पहली बार इस खिलाड़ी को मौका

पहली बार इस खिलाड़ी को मौका5 / 6

न्यूजीलैंड के टेस्ट स्क्वाड में पहली बार बल्लेबाज डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को जगह मिली है, जिन्होंने हाल में ही बांग्लादेश दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. अब उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड में भी आजमाया जाएगा.

न्यूजीलैंड का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड

न्यूजीलैंड का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड6 / 6

टॉम लेथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (केवल आयरलैंड टेस्ट), डेवोन कॉन्वे, जैक फोल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, विलियम ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे (केवल आयरलैंड टेस्ट), रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग (केवल आयरलैंड टेस्ट), बेन सियर्स (आयरलैंड टेस्ट और इंग्लैंड टेस्ट के लिए ट्रेवलिंग रिजर्व).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन