न्यूजीलैंड ने आगामी वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

न्यूजीलैंड ने आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. कई स्टार खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है. इसके अलावा एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है.

Cricket News - 2026-07-01T194858.443
1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड अब वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है, जो लंबे समय से टीम से दूर चल रहा था.  

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का दमदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड का दमदार प्रदर्शन2 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. अब न्यूजीलैंड की निगाहें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

12 जुलाई से आगाज

12 जुलाई से आगाज3 / 6

पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा, दूसरा मुकाबला 14 जुलाई, तीसरा मुकाबला 17 जुलाई, चौथा मैच 20 जुलाई और पांचवां मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाना है.

स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी4 / 6

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जैकब डफी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. उन्होंने आखिरी मैच देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था. इसके बाद से वह टीम से दूर चल रहे थे. लेकिन अच्छी बात ये है कि अब उनकी वापसी हो गई है.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिला आराम

इन खिलाड़ियों को मिला आराम5 / 6

काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्क को आराम दिया गया है. ब्लेयर टिकनर भी टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं. डेवन कॉनवे को भी अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद आराम दिया गया है. इसके अलावा रचिन रवींद्र को मेजर लीग क्रिकेट खेलने के लिए अनुमति दी गई है. ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नजर नहीं आएंगे.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड

न्यूजीलैंड का स्क्वाड6 / 6

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनोक्स, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन