BAN vs PAK: बांग्लादेश के सचिन तेंदुलकर बने मुशफिकुर रहीम, रच दिया सबसे बड़ा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मुशफिकुर रहीम ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके अलावा वह बांग्लादेश के सचिन भी बन गए हैं.

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन मुशफिकुर रहीम ने दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से शतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने कमाल कर दिया. वह अब बांग्लादेश के सचिन तेंदुलकर बन गए हैं.
मुशफिकुर रहीम का बड़ा कारनामा
2 / 6मुशफिकुर रहीम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले बांग्लागेश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा मोमुनुल हक ने किया था. उन्होंने 13 शतक अपने नाम किए थे. ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर छीनेंगे सूर्यकुमार यादव से कप्तानी? टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
14 शतक लगाकर रचा इतिहास
3 / 6लेकिन अब 14 शतक लगाकर रहीम ने नया इतिहास रच दिया है और वह अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ये भी पढ़ें: BCCI का मास्टर स्ट्रोक, खत्म होगा मोहम्मद शमी इंतजार! इस सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है वापसी
सचिन की बराबरी
4 / 6सचिन ने भी भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं. उन्होंने 21 शतक टेस्ट में अपने नाम किए हैं, जो भारतीय टीम के अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा शतक है. ऐसे में कहा जा सकता है कि अब मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के सचिन तेंदुलकर बन गए हैं.
137 रनों की पारी
5 / 6बांग्लादेश की ओर से रहीम ने धैर्य दिखाया और अपनी अनुशासित बल्लेबाजी का परिचय दिया. उन्होंने 233 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. अंत में साजिद खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया. पहली पारी में रहीम ने 64 गेंदों में 23 रन बनाए थे.
437 रनों का लक्ष्य
6 / 6बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 232 रनों पर सिमट गई. इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 102.2 ओवर में 390 रन बनाकर 436 रनों की विशाल बढ़त ले ली है. पाकिस्तान को जीत के लिए दूसरी पारी में 437 रन बनाने होंगे.