आखिरकार बांग्लादेशी दिग्गज ने तोड़ दिया इमरान खान का बड़ा रिकॉर्ड, ढाका में हुआ बड़ा उलटफेर

39 साल के मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज इमरान खान का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है.

Cricket News - 2026-05-09T184114.973
1 / 6

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 8 मई से पहला मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश की ओर से दिग्गज खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम भी हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में बड़ा कारनामा किया और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान इमरान खान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.  

विज्ञापन

मुश्फिकुर रहीम का बड़ा करिश्मा

मुश्फिकुर रहीम का बड़ा करिश्मा2 / 6

मुश्फिकुर रहीम का टेस्ट करियर अब 20 साल और 348 दिन का हो गया है. इस मामले में उन्होंने इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मुश्फिकुर रहीम का करियर एशिया में सबसे ज्यादा दिनों तक टेस्ट क्रिकेट खेलने के मामले में अब दूसरे नंबर पर आ गया है.

विज्ञापन

इमरान खान का रिकॉर्ड टूट गया

इमरान खान का रिकॉर्ड टूट गया3 / 6

उन्होंने इमरान खान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनका टेस्ट करियर 20 साल 218 दिन का था. वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. उनका टेस्ट करियर 24 साल 1 दिन का रहा है. उन्होंने 200 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले थे, जबकि मुश्फिकुर रहीम ने 101 टेस्ट मैच खेले हैं. इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए 88 टेस्ट मैच खेले थे.

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी4 / 6

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रहीम ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह शतक से चूक गए. उन्होंने 179 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके के अलावा 2 छक्के शामिल थे. लेकिन वह इस मैच में शतक नहीं बना सके और मोहम्मद अब्बास की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे.

विज्ञापन

बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन5 / 6

बांग्लादेश ने इस मैच की पहली पारी में 117.1 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 413 रनों का विशाल स्कोर बनाया है. बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 130 गेंदों में 101 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी.

ऐसा रहा है टेस्ट करियर

ऐसा रहा है टेस्ट करियर6 / 6

39 साल के रहीम ने अब तक बांग्लादेश के लिए 101 टेस्ट मैच की 185 पारियों में 38.71 की औसत के साथ 6581 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 दोहरे शतक के अलावा 13 शतक और 29 अर्धशतक ठोके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन