'मेरा शरीर कमजोर...', एमएस धोनी ने दिए रिटायरमेंट के संकेत! IPL 2027 खेलने को लेकर तोड़ी चुप्पी
MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के संकेत मिले हैं. CSK के हालिया मैच के बाद सुरेश रैना ने धोनी से मुलाकात की थी. रैना ने अब पूर्व भारतीय कप्तान के संन्यास की संभावना पर बड़ा खुलासा किया है.

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपने रिटायरमेंट के करीब हैं. चेन्नई में CSK का 18 मई को मैच देखने को मिला. इस मुकाबले के बाद धोनी ने CSK के सभी फैंस का अभिवादन किया और ऐसा लगा, जैसे वो रिटायर हो रहे हैं. इसी बीच सुरेश रैना से भी धोनी की मुलाकात हुई थी. धोनी ने रैना से बातचीत की और इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान के रिटायरमेंट को लेकर बड़े संकेत मिले हैं.
सुरेश रैना ने एमएस धोनी से मुलाकात पर क्या कहा?
2 / 6सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए एमएस धोनी के साथ मुलाकात पर बात की. रैना ने कहा, 'मैंने उनसे बोला कि आपने IPL 2026 को मिस कॉल दिया. इसे नहीं गिना जाएगा. आपको अगले साल फिर आना पड़ेगा.'
धोनी के जवाब ने चौंकाया
3 / 6सुरेश रैना ने बताया कि एमएस धोनी का शरीर अब पहले जैसा साथ नहीं देता. उन्होंने धोनी द्वारा कही गई बात का खुलासा किया. धोनी ने रैना से कहा, 'नहीं यार, बॉडी थोड़ा वैसा (कमजोर) है.'
सुरेश रैना ने की धोनी से खास डिमांड
4 / 6सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने धोनी से अगले साल जरूर खेलने की डिमांड की. रैना ने कहा, 'हम किसी बात का भरोसा नहीं करेंगे. आपको अगले साल खेलना ही होगा. यह उनका निजी निर्णय है लेकिन मुझे लगता है कि वो भी सकारात्मक हैं. टीम अब बेहतर तरीके से घुल-मिल रही है.'
'चलो मैं देखता हूं'
5 / 6सुरेश रैना ने धोनी से कहा कि फैंस उन्हें देखने के लिए ही मैदान पर आते हैं. इसके जवाब में धोनी ने उनसे कहा, 'चलो मैं देखता हूं.' रैना को लगता है कि अगर धोनी इस बारे में सोचेंगे, तो इसका अर्थ है कि वो अगले साल खेलने के लिए मेहनत कर सकते हैं.
क्या एमएस धोनी खेलेंगे अगला मैच?
6 / 6CSK का IPL 2026 के लीग स्टेज में एक मैच बचा है. अगर एमएस धोनी ने IPL 2026 में रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया है, तो वो GT के खिलाफ खेल सकते हैं. अगर उनका अगले साल खेलने का मन है, तो फिर उन्हें फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आराम करना चाहिए.



















