रोहित-कोहली या धोनी, कौन हैं IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय? देखें टॉप-5 लिस्ट

Most POTM Award by Indian Players in IPL: आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. राहुल अब आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Most POTM Award by Indian Players in IPL
1 / 6
Most POTM Award by Indian Players in IPL

Most POTM Award by Indian Players in IPL History: रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. इन दिग्गज खिलाड़ियों ने कई बार अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड जीता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय कौन हैं? आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर.  

विज्ञापन

1. रोहित शर्मा

1. रोहित शर्मा 2 / 6

मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर- पर काबिज हैं. रोहित ने अब तक आईपीएल में 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है. हिटमैन आईपीएल के सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया है.

विज्ञापन

2. विराट कोहली

2. विराट कोहली 3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. कोहली ने आईपीएल में अब तक 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. 2026 सीजन में भी उनका शानदार फॉर्म जारी है, जिससे वे रोहित के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

3. एमएस धोनी

3. एमएस धोनी 4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. धोनी ने 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. अक्सर निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने बाद भी इतने POTM अवॉर्ड जीतना धोनी की मैच-फिनिशिंग काबिलियत को दर्शाता है.

विज्ञापन

4. रवींद्र जडेजा

4. रवींद्र जडेजा 5 / 6

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. जडेजा ने 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे जडेजा अपने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और अपनी शानदार फील्डिंग से किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.

5. केएल राहुल

5. केएल राहुल 6 / 6

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और अपना 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. इसके राहुल ने जडेजा की बराबरी कर ली और युसुफ पठान (16) को पीछे छोड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीयों की टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन