शिखर धवन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, IPL इतिहास में शतक के लिए सबसे लंबा इंतजार करने वाले खिलाड़ी

दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल में लगभग हर दिन कई बड़े रिकॉर्ड बनते हैं टूट भी जाते हैं. आइए यहां उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्हें आईपीएल में अपना पहला शतक बनाने के लिए सबसे लंबा इंतजार करना पड़ा. लिस्ट में विराट कोहली से लेकर श्रेयस अय्यर तक शामिल हैं.

Cricket News - 2026-05-23T234519.069
1 / 6

आईपीएल 2026 में 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. इसी के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली. ये उनका पहला शतक था. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी 147वें मैच में लगाई. आइए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्हें IPL में अपने पहले शतक के लिए सबसे ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़ा.  

विज्ञापन

शिखर धवन

शिखर धवन2 / 6

लिस्ट में पहला नाम शिखर धवन का आता है. उन्हें अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी लगाने के लिए 168 मैचों का इंतजार करना पड़ा. साल 2020 में सीएसके के खिलाफ उन्होंने अपना पहला शतक जड़ा था. वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. हालांकि अब वह रिटायर हो चुके हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर3 / 6

अब दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर आ गए हैं. उन्हें अपना पहला शतक लगाने के लिए 147 मैचों का लंबा इंतजार करना पड़ा. आईपीएल 2026 में उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 51 गेंदों में 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए.

विराट कोहली

विराट कोहली4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम विराट कोहली का है. उन्हें अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी बनाने के लिए 120 मैचों का इंतजार करना पड़ा था. कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल 2016 में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा था.

विज्ञापन

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू5 / 6

अंबाती रायडू को अपना पहला आईपीएल शतक लगाने के लिए 119 मैचों का इंतजार करना पड़ा था. उन्होंने आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जमाया था.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव6 / 6

लिस्ट में पांचवां नाम भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का है, जिन्होंने अपने 114वें मैच में पहला आईपीएल शतक जड़ा था. उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. हालांकि आईपीएल 2026 उनके लिए खराब रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन