IPL में सबसे ज्यादा बार 200+ का टारगेट डिफेंड करने वाली टीम, 2 फ्रेंचाइजी के बीच कड़ा मुकाबला

आईपीएल में हर दिन बड़े से बड़ा स्कोर बनता हुआ नजर आ रहा है. टीमें बल्लेबाजों के दम पर मैच जीत रही हैं. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम कौन सी है. इस लिस्ट में 2 फ्रेंचाइजी के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है.

jacket (1) (17)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन बेहद ही शानदार नजर आ रहा है. सभी टीमों के बीच लगातार हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बनते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम भी 200 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल कर ले रही हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का टारगेट डिफेंड करने वाली टीम कौन सी है.

विज्ञापन

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स2 / 6

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें इस मामले में नंबर 1 पर बनी हुई हैं. दोनों टीमों ने आईपीएल के इतिहास में ये कमाल 23 बार किया है. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का नाम है. MI की टीम आईपीएल में 18 बार 200 से ज्यादा रन बनाते हुए डिपेंड करने में कामयाब रही है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद4 / 6

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही है. टीम ने आईपीएल इतिहास में बल्लेबाजी करने के तरीके को बदला और 200 से ज्यादा रन बनाकर 18 बार जीत दर्ज कर चुकी है. 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स5 / 6

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी आईपीएल में 15 बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट डिफेंड कर चुकी है. इस सीजन टीम कमाल की लय में दिख रही है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. फ्रेंचाइजी 15 बार 200 से ज्यादा बनाकर जीत दर्ज कर चुकी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन