IPL इतिहास में लगातार सबसे अधिक फिफ्टी प्लस स्कोर, साई सुदर्शन ने की वीरेंद्र सहवाग की बराबरी

आईपीएल 2026 में 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली और अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की है.

Cricket News - 2026-05-21T222603.715
1 / 6

आईपीएल 2026 में 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. सुदर्शन के अलावा शुभमन गिल ने भी इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में लगातार 5 बार 50+ स्कोर बनाया और ऐसा करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गए.  

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग2 / 6

आईपीएल 2012 में वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए ऐसा कारनामा किया था. उन्होंने इस सीजन लगातार 5 बार 50+ स्कोर बनाया था और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे.

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर3 / 6

इसके बाद आईपीएल 2018 में जोस बटलर ने ऐसा कारनामा किया था. उन्होंने भी इस सीजन 5 बार फिफ्टी+ स्कोर बनाया था. बटलर ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बैटर बने थे.

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर4 / 6

आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर ने भी लगातार 5 मैचों में 50+ स्कोर अपने नाम किया था. उन्होंने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन करते हुए शानदार लय दिखाई थी.

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन5 / 6

अब आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने लगातार इस सीजन 5 बार 50+ स्कोर बनाया है. वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. सुदर्शन ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने.

84 रनों की शानदार पारी

84 रनों की शानदार पारी6 / 6

सुदर्शन ने इस मैच में 53 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 158.49 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि वह बाद में स्पेंसर जॉनसन का शिकार बन गए और शतक से चूक गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन