मोहसिन नकवी को लेकर सस्पेंस खत्म, जानिए ICC मीटिंग के लिए PCB चेयरमैन भारत आएंगे या नहीं

Mohsin Naqvi Will Not Travel To India For The ICC Meeting: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन के भारत आने को लेकर मीडिया में जो खबरें आ रही थी, उनको लेकर अब मामला आईने की तरफ साफ हो गया है. अहमदाबाद आने के लिए उन्हें पाक पीएम शहबाज शरीफ की इजाजत की जरूरत थी.

Mohsin Naqvi 7
1 / 6
Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi Will Not Travel To India For The ICC Meeting: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन के भारत आने को लेकर मीडिया में जो खबरें आ रही थी, उनको लेकर अब मामला आईने की तरफ साफ हो गया है. अहमदाबाद आने के लिए उन्हें पाक पीएम शहबाज शरीफ की इजाजत की जरूरत थी.

विज्ञापन

2 / 6

पीटीआई के मुताबिक पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी आईसीसी की सालाना बोर्ड मीटिंग के लिए अहमदाबाद नहीं जाएंगे. ये बैठक 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल के साथ ही होनी है. मौजूदा आईपीएल का टाइटल क्लैश नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

विज्ञापन

3 / 6

हालांकि ऐसी जानकारी मिली है कि मोहसिन नकवी आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होंगे. ये सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से मौजूद रही है जो किसी कारण से ट्रैवल नहीं कर पाते हैं.

4 / 6

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ये मीटिंग असल में पिछले महीने कतर की राजधानी दोहा में होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा और फिर इसे गुजरात के बड़े शहर अहमदाबाद में शिफ्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

5 / 6

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मोहसिन नकवी के मीटिंग में खुद शामिल होने की उम्मीद कभी नहीं थी, और उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना ICC की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के मुताबिक ही है. दरअसल, नकवी उन 3 सदस्यों में से एक हैं जो इस मीटिंग में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे.

6 / 6

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ये कॉन्फ्रेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि ये अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के साथ ही होगी, और इसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के टॉप एडमिनिस्ट्रेटर के मौजूद रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन