पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा बड़ा उलटफेर, मोहसिन नकवी ने किया ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने वाला है. इसकी जानकारी पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा ऐलान किया.

1 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हमेशा कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है. कभी टीम में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की अचानक छुट्टी हो जाती है, तो कभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा उलटफेर होता है. अब पाकिस्तान क्रिकेट में फिर बड़ा बदलाव होने वाला है. इसका ऐलान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने किया है. Image Credit: X  

विज्ञापन

नकवी का बड़ा फैसला

नकवी का बड़ा फैसला2 / 6

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी नेशनल टीमों और घरेलू क्रिकेट से जुड़े अहम फैसलों की देखरेख के लिए सलाहकार पैनल में अधिक पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटरों को शामिल करना चाहते हैं. नकवी ने इसकी जानकारी लाहौर में मीडिया से बातचीत के दौरान दी. Image Credit: X

विज्ञापन

बड़ी की जाएगी सलाहकार टीम

बड़ी की जाएगी सलाहकार टीम3 / 6

नकवी का मानना ​​है कि क्रिकेट जगत के जानकारों की संख्या बढ़ाकर बेहतर रिजल्ट दिए जा सकते हैं. उन्होंने कहा "मैं इस संबंध में कुछ पूर्व खिलाड़ियों से मिल रहा हूं, क्योंकि मेरा मानना ​​है कि क्रिकेट से संबंधित मामलों का निर्णय उन लोगों द्वारा किया जाना चाहिए जिन्हें खेल का व्यापक ज्ञान हो, और साथ ही उन्होंने कहा कि वह सलाहकार समूह को पूर्ण अधिकार देना चाहते हैं." Image Credit: X

नकवी ने क्या कहा?

नकवी ने क्या कहा?4 / 6

उन्होंने आगे कहा "मैं चाहता हूं कि क्रिकेट के ये जानकार राष्ट्रीय टीमों, क्रिकेट से जुड़े मुद्दों और घरेलू क्रिकेट से संबंधित मामलों पर निर्णय लें. हम कई क्रिकेटरों के संपर्क में हैं, जब तीन के बजाय छह या सात लोग होंगे, तो स्वाभाविक रूप से बेहतर निर्णय लिए जाएंगे. मैं सुझाव दे सकता हूं, लेकिन ऐसे मौके भी आएंगे जब उनका पालन नहीं किया जाएगा। मुझे उन पर भरोसा करना होगा." Image Credit: X

विज्ञापन

यूनिस खान और मोहम्मद हफीज को किया जा सकता है शामिल

यूनिस खान और मोहम्मद हफीज को किया जा सकता है शामिल5 / 6

फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट के सलाहकार टीम में पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर संकेत मिल रहे हैं कि पूर्व कप्तान यूनिस खान और मोहम्मद हाफीज से पीसीबी अध्यक्ष के सलाहकार बना जा सकता है. पीसीबी ने इन खिलाड़ियों से संपर्क भी किया है. Image Credit: X

पाकिस्तान ने जीती है सीरीज

पाकिस्तान ने जीती है सीरीज6 / 6

पाकिस्तान ने हाल ही में घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. पाकिस्तान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन