28 गेंदें 100 रन और 300+ का स्कोर, मोहम्मद नबी के बेटे ने उड़ाए विरोधी टीम के होश

अफगानिस्तान के चमकते हुए सितारे और मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने कमाल कर दिया. उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली और चर्चा में आ गए. उन्होंने 350 से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

Cricket News - 2026-07-10T163905.902
1 / 6

मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने कई आक्रामक पारियां खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. अब उन्होंने 28 गेंदों में शतक पूरा कर तबाही मचा दी है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी है. Photo Source: X  

विज्ञापन

हसन ईसाखिल ने किया कमाल

हसन ईसाखिल ने किया कमाल2 / 6

हसन ईसाखिल ने उजबेकिस्तान के खिलाफ अनऑफिशियल मैच में ये कारनामा किया है. उन्होंने शानदार शतकीय पारी से महफिल लूट ली है. हसन ने इस मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई और विरोधी टीम पर कहर बनकर टूटे. Photo Source: X

विज्ञापन

दुनिया को चौंकाया

दुनिया को चौंकाया3 / 6

शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया और बता दिया कि वह इस मैच में रुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी और अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को चौंका दिया. अब क्रिकेट जगत में हसन ईसाखिल की तारीफ हो रही है. Photo Source: X

120 रनों की ताबड़तोड़ पारी

120 रनों की ताबड़तोड़ पारी4 / 6

उन्होंने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके अलावा 34 गेंदों में 120 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके के अलावा 16 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 352.94 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. अंत में वह रिटायर्ड आउट हुए. Photo Source: X

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने बनाए थे 323 रन

अफगानिस्तान ने बनाए थे 323 रन5 / 6

अफगानिस्तान ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए थे. हसन के अलावा कप्तान इमरान मीर ने भी 32 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा नूर उल रहमान ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए थे. Photo Source: X

199 रनों से जीता मुकाबला

199 रनों से जीता मुकाबला6 / 6

लक्ष्य का पीछा करते हुए उजबेकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी. टीम की ओर से मेराजुद्दीन ने 46 गेंदों में 62 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. उनके अलावा राशिद खान ने 19 रन बनाए थे. अफगानिस्तान ने इस मैच को 199 रनों से अपने नाम कर लिया. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन