"नाक कटवा ली...", रोहित शर्मा के आलोचकों पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा

रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर अब मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिटमैन के आलोचकों को करारा जवाब दिया है और बोलती बंद कर दी है.

Cricket News - 2026-07-20T231430.566
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा में रोहित शर्मा रहे. वजह उनकी संन्यास की अफवाह रही. दूसरे मैच के दौरान ही क्रिकेट के गलियारों में रोहित शर्मा को लेकर संन्यास की खबरें चल रही थीं. दावा किया जा रहा था कि रोहित लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें साफ-साफ कह दिया है कि वह उन्हें आगे के लिए नहीं देख रहे हैं. हालांकि ये खबर झूठी साबित हुई. अब मोहम्मद कैफ ने रोहित के आलोचकों को करारा जवाब दिया है. Photo Source: X

विज्ञापन

कैफ का करारा जवाब

कैफ का करारा जवाब2 / 6

मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने रोहित के आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा "हो गया रिटायरमेंट? कटवा ली नाक. रोहित शर्मा का रिटायरमेंट वो खुद तय करेंगे. उनका यह हक बनता है. उन्होंने हिंदुस्तान के लिए इतना काम किया है, वह अपनी मर्जी से जाएंगे." Photo Source: X  

विज्ञापन

रोहित का किया बचाव

रोहित का किया बचाव3 / 6

रोहित का बचाव करते हुए कैफ ने आगे कहा "अभी तो उन पर इतना दबाव बनाया जा रहा है कि भैया, आपका हो गया, अब आप जाओ और संन्यास लो. लेकिन इसी दबाव के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर उनके बल्ले से यह ऐतिहासिक शतक निकला है." Photo Source: X

बीसीसीआई ने भी किया था समर्थन

बीसीसीआई ने भी किया था समर्थन4 / 6

रोहित के संन्यास की चल रही अफवाहों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ-साफ कहा था कि लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला हिटमैन का आखिरी मैच नहीं होगा. ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. सैकिया ने भी रोहित का समर्थन किया था और संन्यास की चल रही अफवाहों पर विराम लगाया था. Photo Source: X

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने क्या कहा?

रवि शास्त्री ने क्या कहा?5 / 6

इसके अलावा रवि शास्त्री ने भी रोहित का समर्थन किया है. उन्होंने कहा "रोहित को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने सबको चुप करा दिया है. जब इस तरह की अफवाहें फैलती हैं, तो कभी-कभी यह परेशान करने वाला होता है." Photo Source: X

रोहित का ऐतिहासिक शतक

रोहित का ऐतिहासिक शतक6 / 6

लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक शतक बनाया. वह इस मैदान पर वनडे में शतक ठोकने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने. रोहित ने 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के भी जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया था. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन