'अगले 2 मैचों में 14 हजार के आंकड़े को छू लेंगे किंग कोहली', IPL 2026 के बीच हुआ सबसे बड़ा दावा

Virat Kohli 14000 Runs in T20s: आरसीबी के लेजेंड प्लेयर विराट कोहली जब भी आईपीएल मैच में बैटिंग करने के लिए मैदान में आते हैं, कब कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनता है.आने वाले मुकाबलों में इस सुपरस्टार बैटर के नाम एक बड़ा माइलस्टोन हो सकता है.

Virat Kohli (2)
1 / 6
Virat Kohli

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि आरसीबी के लेजेंड विराट कोहली को 14,000 टी20 रन के माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए जरूरी बाकी 78 रन बनाने में 2 और मैच लगेंगे. उनका कमेंट आरसीबी और एलएसजी मैच के पहले आया है.

विज्ञापन

2 / 6

स्टार स्पोर्ट्स के सेगमेंट 'गेम प्लान' के दौरान जब म कैफ से पूछा गया कि क्या कोहली एलएसजी के खिलाफ यह मील का पत्थर हासिल कर पाएंगे. 45 साल के कैफ ने कहा कि इस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा रहने की संभावना है और उन्होंने अनुमान लगाया कि ओपनर को एलएसजी के खिलाफ मैच के बाद एक और मैच की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

3 / 6

विराट कोहली ने अब तक 423 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 42.18 की औसत और 135.36 के स्ट्राइक रेट से 13,922 रन बनाए हैं. इसमें 108 अर्धशतक और नौ शतक शामिल हैं, और उनका हाईएस् स्कोर नाबाद 122 रन है.

4 / 6

मोहम्मद कैफ ने कहा, 'इस मैच में ऐसा लग रहा है कि गेंदबाजों का दबदबा रहेगा. इसमें एक और मैच लग सकता है; उसे (विराट कोहली को) 78 रन (टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने के लिए) बनाने में 2 मैच लगेंगे.'

विज्ञापन

5 / 6

कैफ ने रजत पाटीदार के बारे में भी बात की, जिनकी फॉर्म हाल ही में गिरी है; आरसीबी के इस बल्लेबाज ने अपनी पिछली चार पारियों में सिर्फ़ 62 रन बनाए हैं. कैफ ने कहा कि पाटीदार उसी अंदाज में खेलना जारी रखेंगे, और अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाएंगे.

6 / 6

उन्होंने कहा, 'रजत पाटीदार में निश्चित रूप से कॉन्फिडेंस है क्योंकि उनकी टीम लगातार जीत रही है. वो टॉप 2 टीमों में शामिल हैं, भले ही वो पिछला मैच हारकर आए हों. लेकिन वो उसी तरह खेलना जारी रखेंगे. वो ऐसे बल्लेबाज हैं जो क्रीज पर आते ही पहली 5 गेंदों में तकरीबन 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. वो पहली ही गेंद से शॉट लगा सकते हैं. उनमें निश्चित रूप से यह काबिलियत है, और मुझे नहीं लगता कि दो या तीन मैचों में आउट होने से उनकी खेल की रणनीति या बल्लेबाजी के प्रति उनका नजरिया बदलेगा.' कुल मिलाकर, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आठ पारियों में 36.71 की औसत और 200.78 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन