वैभव सूर्यवंशी से छिना बड़ा रिकॉर्ड, मिचेल मार्श ने T20 में हासिल किया बड़ा मुकाम

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छक्कों की बारिश की है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव को पीछे छोड़ दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit - AI)
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit - AI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के स्टार भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाया है. वैभव ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में भी जगह बनाई. वैभव ने पूरे साल अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अब उनसे एक रिकॉर्ड छिन गया है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी से छिना बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी से छिना बड़ा रिकॉर्ड2 / 7

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए छक्कों का अंबार लगाया है. लेकिन अब साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इस मामले में वैभव को पीछे छोड़ दिया है.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

मिचेल मार्श ने वैभव को तीसरे नंबर पर धकेला

मिचेल मार्श ने वैभव को तीसरे नंबर पर धकेला3 / 7

दरअसल, साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है. द हंड्रेड में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले मिचेल मार्श ने 33 मैचों में 89 छक्के जड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है.  (PIC Credit - AI)

साल 2026 में टी20 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के?

साल 2026 में टी20 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के?4 / 7

फिलहाल साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के फिन एलन पहले नंबर पर बने हुए हैं. एलन ने इस साल 45 टी20 मैचों में 97 छक्के लगाए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 22 मैचों में 86 छक्के लगाकर तीसरा स्थान पर मौजूद हैं.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज

टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज5 / 7

साल 2026 में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं. वैभव (86 छक्के) तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 74 छक्कों के साथ छठे नंबर पर और ईशान किशन 73 छक्कों के साथ 7वें स्थान पर मौजूद हैं.  (PIC Credit - AI)

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने मचाया धमाल

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने मचाया धमाल6 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता.  (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने वैभव सूर्यवंशी7 / 7

वैभव सूर्यवंशी अब 23 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में एक्शन में नजर आएंगे. उन्हें ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे. बता दें कि, वैभव अब तक 14 रेड-बॉल मुकाबलों में 538 रन बना चुके हैं.  (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन