MI की IPL 2026 में एक और हार के बाद लटकी हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर तलवार, हो गई अंबानी परिवार से सिफारिश!

Will MI Release Hardik Pandya After IPL 2026: मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 में फ्लॉप शो ने फ्रेंचाइजी के कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी के फ्यूचर को लेकर बड़ी चर्चाएं छेड़ दी हैं. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में से एक होने के बाद, अब अगले सीज़न से पहले संभावित बदलावों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Hardik Pandya MI
1 / 7
Hardik Pandya MI

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने क्रिकबज पर बात करते हुए एक बड़ा सुझाव दिया. उन्होंने मुंबई इंडियंस से गुजारिश की है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक और औसत दर्जे का सीजन गुजरने के बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाए. वॉन ने कैमरन ग्रीन से जुड़ा एक चौंकाने वाला अदला-बदली का प्रस्ताव भी रखा. अब देखना होगा कि अंबानी परिवार, जो एमआई के मालिक हैं, क्या इस सुझाव पर गौर करेंगे?

विज्ञापन

2 / 7

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने क्रिकबज पर बात करते हुए एक बड़ा सुझाव दिया. उन्होंने मुंबई इंडियंस से गुजारिश की है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक और औसत दर्जे का सीजन गुजरने के बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाए. वॉन ने कैमरन ग्रीन से जुड़ा एक चौंकाने वाला अदला-बदली का प्रस्ताव भी रखा. अब देखना होगा कि अंबानी परिवार, जो एमआई के मालिक हैं, क्या इस सुझाव पर गौर करेंगे?

विज्ञापन

3 / 7

मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ हार्दिक के फ्यूचर के बारे में बात करते हुए वॉन ने कहा, 'उन्हें रिलीज़ कर दो. उनकी जगह कैमरून ग्रीन को ले आओ.' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने माना कि गुजरात टाइटंस के साथ कामयाब सफर के बाद हार्दिक को वापस लाने के मुंबई के फैसले को वह कभी पूरी तरह समझ नहीं पाए.

4 / 7

वॉन ने आगे कहा, 'नहीं, मैंने काफी कुछ देख लिया है. मुझे उन्हें वापस लाने का तर्क समझ नहीं आया. वो गुजरात टाइटंस के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, वहां उन्होंने अलग खिलाड़ियों और अलग कोच के साथ मिलकर खिताब भी जीता था. मुझे लगता है कि मुंबई की टीम में जरूरत से ज़्यादा लोग दखल दे रहे हैं.'

विज्ञापन

5 / 7

केकेआर के पूर्व टीम डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने वॉन की राय से सहमति जताई और कहा कि 3 सीजन में मिले-जुले नतीजों के बाद मुंबई को हार्दिक से आगे बढ़ जाना चाहिए. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई 2 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही, जिसमें कप्तान के तौर पर उनके पहले सीजन में टीम का आखिरी स्थान पर रहना भी शामिल है.

6 / 7

जॉय ने कहा, 'उन्हें रिलीज कर दो. उनके साथ तीन सीजन हो चुके हैं, और ये साफ है कि ये एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं रहा,' जॉय ने कहा. उन्हें ये भी लगा कि हार्दिक को सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बनाए रखने से आगे चलकर किसी भी पक्ष को कोई फायदा नहीं होगा.

विज्ञापन

7 / 7

इसके बाद वॉन ने कैमरन ग्रीन और हार्दिक पांड्या की अदला-बदली के अपने सुझाव के पीछे का कारण बताया. वॉन ने कहा, 'अगर वह कप्तान बने रहना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि वह किसी नई टीम के साथ जुड़ें. शायद केकेआर के साथ. कोलकाता एक नए कप्तान की तलाश में होगी. इसीलिए मैंने ग्रीन और हार्दिक की अदला-बदली का सुझाव दिया है.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन