RCB के लिए प्लेऑफ से पहले बढ़ी परेशानी, इन फॉर्म स्टार चोट के बाद लौटेगा घर?
Michael Vaughan Advised Jacob Bethell To Return Home: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के दौरान यंग बैटर जैकब बेथेल और आरसीबी के साथ उनके फ्यूचर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. वॉन का मानना है कि अगर ये युवा खिलाड़ी बेंगलुरु फ्रेंचाइजी की फर्स्ट च्वॉइस प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं है, तो उसे तुरंत इंग्लैंड लौट जाना चाहिए.

इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भी सुझाव दिया था कि जैकब बेथेल को इंग्लैंड के टेस्ट मैचों की तैयारी पर ध्यान देने के लिए घर लौट जाना चाहिए. बेथेल के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी का आखिरी लीग मैच उंगली की चोट के कारण न खेल पाने के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गईं.
2 / 6RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के वक्त कंफर्म किया कि जैकब बेथेल सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं थे, जबकि पाटीदार खुद प्लेइंग 11 में वापस आ गए. इस घटनाक्रम ने एक्सपर्ट्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी कि क्या इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के साथ बने रहना चाहिए या नेशनल टीम की जिम्मेदारियों को प्रायोरिटी देनी चाहिए
3 / 6माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा, 'अगर जैकब बेथेल घायल हैं, तो उन्हें अगली फ्लाइट से घर इंग्लैंड लौट जाना चाहिए. इंग्लैंड 4 जून को एक टेस्ट मैच खेलने वाला है, इसलिए ये एनश्योर करना जरूरी है कि इंग्लैंड उन्हें पहले देख ले, ताकि पता चल सके कि वो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए फिट हैं या नहीं. मुझे लगता है कि उनके लिए यूके वापस जाकर अपनी चोट की जांच करवाना ज्यादा बेहतर होगा.'
4 / 6वॉन ने आगे कहा, 'मैं शायद थोड़ा पुराने ख्यालात का हूं; मुझे लगता है कि वो कहेंगे कि उसे आखिर तक यहीं रहना चाहिए, लेकिन अगर वो आरसीबी के लिए खेलने वाला नहीं है, तो इंग्लैंड का अगले हफ्ते एक ट्रेनिंग कैंप है. उसे यूके में अपने घर वापस लौट जाना चाहिए. आप जानते हैं, मैं आईपीएल का बहुत बड़ा सोपर्टर हूं. अगर आप इसमें खेलते हैं, तो आपके खेल में ज़बरदस्त सुधार होता है. और ज़ाहिर है, जब आप एक युवा खिलाड़ी के तौर पर ड्रेसिंग रूम में होते हैं, तो उसका एक्सपीरिएंस ही कुछ और होता है; मैं इस बात को पूरी तरह समझता हूं.'
5 / 6उन्होंने आगे कहा, 'एक युवा खिलाड़ी के तौर पर, वो पिछले साल भी यहां थे, इसलिए उसने बहुत कुछ सीखा. इस साल, उसने थोड़ा-बहुत खेला है, लेकिन उसे बहुत ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है. लेकिन अगर वह घायल है, तो इंग्लैंड का इस हफ्ते एक ट्रेनिंग कैंप है. बैज़ मैकुलम रविवार सुबह यूके पहुंच रहे हैं, और मुझे लगता है कि ट्रेनिंग कैंप सोमवार से शुरू होगा. उसे टीम के साथ यूके में ही होना चाहिए.'
6 / 6भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, जो पैनल चर्चा का हिस्सा थे, को लगा कि आरसीबी के प्लेऑफ कैंपेन को देखते हुए बेथेल शायद टीम छोड़ने में हिचकिचाएंगे. माइकल वॉन ने तुरंत जवाब दिया, 'वो यहां काफी समय से हैं. वो एक हफ्ते छुट्टी ले सकते हैं.'