IPL 2026: क्या सूर्यकुमार से उठ गया MI का भरोसा? फ्लॉप शो के बाद कब होगा कमबैक?
Mahela Jayawardene Backs Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने IPL 2026 में संघर्ष के बावजूद सूर्यकुमार यादव को सपोर्ट किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ एक अहम मुकाबले से पहले, कोच ने साफ कर दिया कि टीम को अपने सीनियर बल्लेबाज पर पूरा भरोसा है कि वो जल्द ही अपनी फॉर्म में वापस आ जाएंगे.

2 / 6जयवर्धने ने कहा, 'मेरा मतलब है, उन्होंने अभी-अभी कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप जीता है और पिछले साल 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे. तो आप और क्या कह सकते हैं? हमने उसके बारे में बातचीत की है. अगर आप नेट्स में उसकी बल्लेबाजी देखें, तो वो किसी भी दूसरे खिलाड़ी की तरह ही बेहतरीन प्रैक्टिस करते हैं. मैचों में भी, वो गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हैं. लेकिन जिस तरह से वो कुछ बार आउट हुए है, वो दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. कभी-कभी वो कोई शॉट मारते हैं और बाउंड्री पर कैच हो जाता है, और कभी-कभी उसे बस कुछ अच्छी गेंदों का सामना करना पड़ जाता है.'
3 / 6उन्होंने आगे कहा, 'हम बस उसे लगातार एनकरेज करते रहते हैं. अगर आप सूर्या को देखें, तो उसने सिर्फ पिछले सीजन में ही नहीं, बल्कि पिछले 3-4 सालों में शानदार प्रदर्शन किया है. खिलाड़ी भी इंसान होते हैं, और कभी-कभी वो ऐसे दौर से गुजरते हैं जब चीजें उनके मन-मुताबिक नहीं होतीं. वो इस बात को समझते हैं, और वो मुस्कुराते हुए वापसी करेंगे और उसी अंदाज में खेलेगा जैसा वो सबसे अच्छा खेल सकते हैं.'
4 / 6चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक धमाकेदार परफॉर्मेंस की जरूरत है, क्योंकि वो 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव पर पहुंच रहा है, टीम को उम्मीद होगी कि उनके सीनियर खिलाड़ी आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालेंगे.
5 / 6इस सीजन में सूर्यकुमार के आंकड़े चिंताओं को और भी गहरा कर देते हैं. 8 पारियों में, उसने 20.25 की औसत और 140.87 के स्ट्राइक रेट से कुल 162 रन बनाए हैं, जो कि मिडिल ओवर्स में उने नॉर्मल परफॉर्मेंस के मुकाबले काफी कम है. सबसे बड़ी समस्या ये रही है कि उनकी पारियों का कोई खास असर नहीं दिख रहा है; पिछले 6 मैचों में उनका स्कोर 6, 33, 0, 15, 36 और 5 रहा है.
6 / 6जयवर्धने ने कहा, 'हम बस उसे लगातार हौसला देते रहते हैं. अगर आप सूर्या को देखें, तो उसने सिर्फ पिछले सीजन में ही नहीं, बल्कि 3-4 शानदार साल बिताए हैं. खिलाड़ी भी इंसान होते हैं, और कभी-कभी वो ऐसे दौर से गुजरते हैं जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होतीं. वो इस बात को समझते हैं, और वो मुस्कुराते हुए वापसी करेंगे और ठीक वैसे ही खेलेगा जैसा वो सबसे अच्छा खेल सकता है.'
